script

प्रदेश में यहां 24 घंटे में बारिश के आसार फिर से बढ़ सकती है ठंड

locationग्वालियरPublished: Jan 14, 2020 03:04:25 pm

Submitted by:

monu sahu

अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 6.6 डिग्री रहा

heavy cold

प्रदेश में यहां 24 घंटे में बारिश के आसार फिर से बढ़ सकती है ठंड

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक दो दिन से सर्दी ने लोगों को कुछ राहत दी है। दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते एक ही दिन में दिन का 2.3 और रात का तापमान 1.3 डिग्री तामपान बढ़ गया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.02 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं मौसम में एक बार फिर से बदलाव 15 और 16 जनवरी को देखने को मिलेगा। जिसमें ग्वालियर सहित आसपास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। इससे दिन और रात का तापमान कम होगा।
धूप दे रही राहत
दिन में तेज धूप के चलते पिछले दो दिनों से लोगों को काफी राहत मिल रही है। सोमवार को तो धूप इतनी तेज रही कि लोगों के शरीर से मोटे-मोटे गर्म कपड़े गायब थे लेकिन दोपहर बाद चली हल्की ठंडी हवाओं ने फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया।
सभी फ्लाइट समय पर चल रहीं
पिछले काफी समय से फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलने के साथ जम्मू की फ्लाइट को कई दिनें से रद्द किया गया था। अब मौसम ठीक होते ही सभी फ्लाइटें सही समय से चलने लगी हैं। सोमवार को ग्वालियर आने और जाने वाली फ्लाइटें अपने समय से चलीं।

ट्रेंडिंग वीडियो