scriptHoli 2023: Colors prepared from flowers, beetroot and turmeric | इस बार जमकर खेलें होली, फूल, चुकंदर और हल्दी से तैयार हो रहे रंग, 350 रुपए में 1 किलो | Patrika News

इस बार जमकर खेलें होली, फूल, चुकंदर और हल्दी से तैयार हो रहे रंग, 350 रुपए में 1 किलो

locationग्वालियरPublished: Feb 23, 2023 05:15:51 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

पलाश के फूलों, चुकंदर और हल्दी से बने रंगों से सरोबार होगी होली......

gettyimages-1182680730-170667a.jpg
Holi 2023

ग्वालियर। रंगों का पर्व होली 8 मार्च को है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंग बनाने का काम तेजी से हो रहा है। लेकिन अब लोग कैमिकल से बने रंगों से बचना चाहते हैं और प्राकृतिक हर्बल रंगों को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इसलिए इस साल भी प्राकृतिक रंगों का बोलबाला रहने वाला है। इसके लिए बाजारों के साथ कई संस्थाएं हर्बल रंग तैयार कर रही हैं। यह रंग पलाश के फूल, चुकंदर और हल्दी आदि से बनाए जा रहे हैं। हालांकि पिछले वर्ष से इनके दामों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। वन विभाग ने भी हर्बल गुलाल बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.