scriptग्वालियर चंबल संभाग में छाई धुलंडी की मस्ती,युवाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल | holi celebrated by people in gwalior | Patrika News

ग्वालियर चंबल संभाग में छाई धुलंडी की मस्ती,युवाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल

locationग्वालियरPublished: Mar 20, 2019 05:50:27 pm

Submitted by:

monu sahu

ग्वालियर चंबल संभाग में छाई धुलंडी की मस्ती,युवाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल

holi celebrated

ग्वालियर चंबल संभाग में छाई धुलंडी की मस्ती,युवाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में धुलंडी का रंगबिरंगा त्योहार गुरुवार को पूरे उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर जगह लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। मस्ती और मादकता के पर्व धुलंडी पर लोग परस्पर रंग,गुलाल और अबीर आदि रंगो से होली खेल रहे हैं। ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना,भिण्ड,शिवपुरी,श्योपुर,दतिया,डबरा और ग्वालियर सहित सभी शहरों,गावों और छोटे बडे सभी कस्बों,मोहल्लों में बच्चे,युवा,बुजुर्ग और महिलाओं सभी पर होली का खुमार छाया हुआ है। हर तरफ रंगों की खूबसूरत छटा नजर आ रही थी।
होली के रंगों और उमंगों का उल्लास सुबह से ही नजर आया। देसी विदेशी सैलानियों ने खूब होली खेल रहे हैं। मंदिरों में भी होली की छटा दिखी जा रही है। रंगों के इस त्योहार में प्रदेश में सद्भाव का रंग घुला। इस दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति की मिसाल देखने को मिली। लोगों ने एक दूसरे को प्रेम की फुहारों से जमकर भिगोया। युवाओं की कई टोलियों ने चंग ढफ और ढोल नगाड़ों के साथ सडक़ों पर खूब मस्ती की। लोग सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले लगे और होली के पकवान और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
बच्चों में पिचकारी से होली खेलने का उत्साह नजर आया। युवतियां और महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। बच्चों के साथ साथ युवाओं की टोलियां, युवतियां, महिलाएं और बुजुर्ग भी होली के रंग में रंगे दिखे। लोगों के चेहरे रंग अबीर गुलाल से सराबोर नजर आए। बच्चे पिचकारियों में रंग भर कर एक दूसरे पर छोड़ते हुए दिखाई दिए। कई युवक रास्ते में आने जाने वाले लोगों के भी रंग लगा रहे थे। वहीं बुरा न मानो होली है कहते हुए पिचकारी से भी रंग की फुहारें फेंक रहे थे।
बच्चों और युवाओं की टोलियां आपस में एक दूसरे के रंग लगाती हुई दिखाई दीं। घरों में महिलाओं और बुजुर्गों ने भी नेह का गुलाल लगाया। लोक गीत और संगीत से सराबोर युवाओं और फाग मंडलियों ने मधुर लोक गीतों और संगीत से माहौल को खुशगवार बना दिया। मोहल्लों और कॉलोनियों में भी सामूहिक होली के कार्यक्रमों को आयोजन हुआ। शहर के होटल्स, रिसोटर्स और गेस्ट हाउसेज में भी होली का धमाल दिखा। पर्यटकों ने होली खेलने के प्रति जबर्दस्त उत्साह दिखाया। कांग्रेस व भाजपा मुख्यालय में भी कार्यकर्ता जमकर एक दूसरे को रंग लगा कर बधाई दे रहे हैं।
holi celebrated
आम जनता और समर्थकों के साथ होली खेली

प्रदेश के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,अनुप मिश्रा,नारायण सिंह कुशवाह और भाजपा के तमाम नेताओं,वहीं कांग्रेस के मंत्री प्रद्धुमन सिंह तोमर,लाखन सिंह और प्रवीन पाठक व मुन्नालाल गोयल ने आम जनता और समर्थकों के साथ जमकर होली खेली।
इससे पूर्व गुरुवार को प्रदेश भर में होलिका दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली का पूजन किया और घर में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। महिलाएं तथा बच्चे होली पूजन के लिए शाम से ही सज-धजकर होलिका दहन स्थलों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्होंने होलिका में गोबर की बडकूलों से बनी मालाएं भी चढ़ाईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो