script

होली पर इन राशियों का बन रहा यह योग,राजा की तरह चमकेगी किस्मत

locationग्वालियरPublished: Mar 19, 2019 02:33:51 pm

Submitted by:

monu sahu

होली पर इन राशियों का बन रहा यह योग,राजा की तरह चमकेगी किस्मत

ग्वालियर। ज्योतिष के प्राचीन ग्रंथों में कुल 32 प्रकार के राजयोग बताए गए हैं। जिस मनुष्य की कुंडली में 32 प्रकार के सभी योग पूर्ण रूप से घटित हो जाते हैं,वह मनुष्य चक्रवर्ती सम्राट बनता है और आने वाले समय में कुछ राशियों का ऐसा ही योग बन रहा है। पंडित राधेगोपाल शर्मा ने बताया कि ऐसी राशि उसके व्यवहार,भविष्य और पर्सनैलिटी को दर्शाती है। राशियां किसी ना किसी ग्रह के अंर्तगत आती हैं इसीलिए ग्रहों की स्थिति राशियों के जरिए मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है।
ग्रहों का शुभ होना जीवन में शुभ फल देता है लेकिन ग्रहों का अशुभ फल जीवन में कठिनाइयां लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र में हर दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ दिन ऐसे खास बताए गए हैं जिनका मानव के जीवन पर असर देखा जा सकता है। लेकिन इस बार होली पर कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी है राशियां।
तुला राशि : तुला राशि वाले जातकों के लिए 2019 बेहद शुभ साबित होने वाला है। हर बिगड़े हुए काम बनेंगे। साथ ही होली से पहले इस राशि के जातक पर जमकर पैसों की बारिश होगी।
सिंह राशि : ज्योतिष के अनुसार होली पर्व सिंह राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा और इन्हें कई तरह से लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातक एक राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करने वाले हैं।
कुम्भ राशि : ज्योतिष के अनुसार आने वाला समय इस राशि वालों को बहुत कुछ दे जाएगा और समाज में इस राशि के लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच उनकी तारीफ होगी। मार्च और अप्रैल माह में जो लोग रोजग़ार के नए अवसर तलाश कर रहे हैं,उनको इस काम में सफलता मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो