scriptप्रेमी के साथ भागने पर महिला को जमीन में गाड़ा, फिर बरसाए पत्थर, देखें VIDEO | Afghan woman stoned to death for 'adultery' | Patrika News

प्रेमी के साथ भागने पर महिला को जमीन में गाड़ा, फिर बरसाए पत्थर, देखें VIDEO

Published: Nov 04, 2015 02:07:00 pm

Submitted by:

अफगानिस्तान में एक अफगान महिला की पत्थर मार-मार कर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने अपने प्रेमी के साथ भागने की हिमाकत की थी।

एक महिला को प्यार करने की सजा दर्दनाक मौत के रुप में मिलेगी, उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। अफगानिस्तान में एक महिला की पत्थर मार-मार कर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने अपने प्रेमी के साथ भागने की हिमाकत की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें साफ नजर आ रहा है किस बेहरमी से पत्थरों से मार-मार उसकी जान ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महिला का निकाह उसकी मर्जी के खिलाफ एक शख्स से किया गया था, लेकिन वह किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई थी। जिसके बाद उस पर जुल्म का यह सिलसिला चालू हुआ, जो उसकी मौत के साथ जाकर थमा।

देखें वीडियो–




क्या है वीडियो में?
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को जमीन में गर्दन तक गाड़ दिया गया और उसको पत्थर मारे जा रहे हैं। लोग भद्दी आवाजों के साथ उसे पत्थर मार रहे हैं। इस दौरान महिला लगातार शहादा (कलमा) पढ़ रही है और अंतिम 30 सेकंड में उसकी आवाज बेहद तेज सुनाई देती है।

गवर्नर ने की पुष्टि

गवर्नर सीमा जोयेन्दा ने बताया कि हत्या को जो वीडियो मीडिया में दिखाया जा रहा है, वो रुखसाना है। रुखसाना को तालिबान, स्थानीय धार्मिक नेताओं और हथियारबंद कबीलाई लोगों ने पत्थर मार कर मार डाला। यह घटना एक हफ्ते पहले फिरोजकोह की राजधानी घोर से करीब 40 किलोमीटर दूर घालमीन इलाके में हुई। रुखसाना की उम्र 19 से 21 साल के बीच बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस वीडियो की पुष्टि की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो