scriptबेटी को जन्म देने वाली मां को करते हैं सम्मानित | Honors the mother who gave birth to daughter | Patrika News

बेटी को जन्म देने वाली मां को करते हैं सम्मानित

locationग्वालियरPublished: Nov 11, 2019 07:31:28 pm

Submitted by:

Harish kushwah

बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए महादेव समर्पण सेवा संस्थान प्रयास कर रहा है। संस्था के सदस्य बेटियों को जन्म देने वाली माताओं और उनके परिवार को सम्मानित करते हैं।

बेटी को जन्म देने वाली मां को करते हैं सम्मानित

बेटी को जन्म देने वाली मां को करते हैं सम्मानित

ग्वालियर. बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए महादेव समर्पण सेवा संस्थान प्रयास कर रहा है। संस्था के सदस्य बेटियों को जन्म देने वाली माताओं और उनके परिवार को सम्मानित करते हैं। उन्हें गौरवान्वित करने वाली बेटियों का इतिहास बताया जाता है और समझाया जाता है कि बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं है। साथ ही संस्था गरीब बच्चों के लिए सपनों के पंख अभियान भी चला रही है, जिसका पूरा खर्च संस्था सदस्यों द्वारा आपस में पैसे एकत्रित कर उठाया जाता है।
महादेव समर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि वह हर सप्ताह किसी न किसी अस्पताल में पहुंचते हैं और बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को मिठाई का डिब्बा और अन्य सामग्री देकर सम्मानित करते हैं। साथ ही ऐसे परिवारों से मिलते हैं, जिनके यहां बेटी को जन्म दिया गया है, उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाता है। क्योंकि कई परिवार शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं, उन्हें आंगनबाड़ी सहित अन्य कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके लिए उनके द्वारा संस्था के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा नेकी कर नेकी पाओ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत वह घरों से कपड़े एकत्रित करते हैं और उन्हें धोकर, प्रेस कर और अच्छी पैकिंग कर गरीब बस्तियों के अलावा निर्माणाधीन बिल्डिंगों में मजदूरी करने वाले लोगों को वितरित करते हैं। साथ ही माह में दो बार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 80 से 90 यूनिट रक्त सरकारी ब्लड बैंक में दान किया जाता है। जिन मरीजों को ब्लड की आवश्यकता रहती है, सूचना मिलने पर संस्था के सदस्य तत्काल उन्हें ब्लड उपलब्ध कराते हैं। उनकी संस्था तीन वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें करीब 80 सदस्यों द्वारा सेवाभाव से कार्य किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो