scriptनौतपा से पहले तपा शहर : एक दिन बाद ही फिर टूटा रिकॉर्ड, 46.20 पर पहुंचा तापमान | hot sunny day | Patrika News

नौतपा से पहले तपा शहर : एक दिन बाद ही फिर टूटा रिकॉर्ड, 46.20 पर पहुंचा तापमान

locationग्वालियरPublished: May 24, 2018 11:31:30 am

Submitted by:

Gaurav Sen

नौतपा से पहले तपा शहर : एक दिन बाद ही फिर टूटा रिकॉर्ड, 46.20 पर पहुंचा तापमान

summer news

नौतपा से पहले तपा शहर : एक दिन बाद ही फिर टूटा रिकॉर्ड, 46.20 पर पहुंचा तापमान

ग्वालियर। गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों और आसमान से बरसती आग से गर्मी अपने चरम पर आ गई है। सीजन में सबसे अघिक गर्मी वाला दिन बुधवार रहा। गर्मी के चलते लोग सुबह से रात तक बचने के लिए घरों में भी बैचेन होते रहे। राजस्थान से आने वाली हवाओं के चलते बुधवार को अधिकतम 46.2 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

“23 मई को तापमान”

23 मई २201243.80
23 मई 201345.70
23 मई 201444.50
23 मई 2015

44.00
23 मई 201644.00
23 मई 201742.60
23 मई 201846.20


1. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने गर्मी से बचने के लिए अपील की है कि लोग थोड़ी- थोड़ी देर के बाद पानी पीते रहें, भले ही ही प्यास न हो।
2. यात्रा करते समय पानी साथ रखें। धूप में बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले तथा सूती कपड़े पहनें।
3. सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा व टोपी का उपयोग करें।
4. ओआरएस या घर के बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू – पानी व छाछ आदि का प्रयोग करें।

 

कल से शुरू होगा नौतपा
नौतपा २५ मई से शुरू होंगे। नौतपा के नौ दिनों में भयंकर गर्मी का प्रकोप रहता है। मान्यता है कि यह मानसून का गर्भकाल है। नौतपा में जितनी तेज गर्मी पड़ेगी उतनी ही अच्छी बारिश होती है। नौतपा के आधार पर ही बारिश का आकलन किया जाता है।

 

सुबह 9.30 बजे, 38 डिग्री : बुधवार सुबह 9.30 बजे पारा 38.4 डिग्री और दोपहर 3.30 बजे 45.6 पर पहुच चुका था। इसके बीच के घंटों में तो लोगों की हालात खराब होती रही।

 

गर्मी का कहर, पारा 46.6 डिग्री

श्योपुर. जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है और पारा आसमान छू रहा है। बुधवार को भी श्योपुर शहर का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री रिकार्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है, क्योंकि मंगलवार को 46 .4 डिग्री तापमान था। यही वजह है कि दिन भर आसमान से आग बरसती नजर आई, ऐसा लग रहा है जैसे सूर्यदेव दिनों दिन धरती के करीब आते जा रहे हैं।यूं तो नौतपा की शुरुआत 25 मई से होना है, लेकिन इससे पहले ही गर्मी चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में लू चलने के कारण शहर के प्रमुख मार्ग जहां आवागमन ज्यादा रहता है वहां भी इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कई जतन किए। मौसम प्रेक्षक रमेश चंद शर्मा का कहना है कि अभी फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान 46 -47 के आसपास ही रहेगा। मोबाइल पर दिखा 47 डिग्री: यूं तो शहर के अधिकृत मौसम केंद्र पर बुधवार का अधिकतम तापमान 46 .6 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन मोबाइल पर तापमान 47 डिग्री दिख रहा था। कई वेदर एप और वेदर साइट्स पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री बताया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो