script

घर के बाहर लगा दिखा लाल निशान, सच्चाई जानी को मकान मालिकों के उड़े होश

locationग्वालियरPublished: Dec 08, 2017 11:01:57 am

Submitted by:

Gaurav Sen

शहर का हाईवे से नया कनेक्शन होगा। इसके लिए पुराने रास्ते को चौड़ा करने के लिए नगर निगम ने करीब सवा सौ मकानों पर लाल निशान लगाकर चिन्हित कर लिया है।

nagar nigam gwalior

ग्वालियर। शहर का हाईवे से नया कनेक्शन होगा। इसके लिए पुराने रास्ते को चौड़ा करने के लिए नगर निगम ने करीब सवा सौ मकानों पर लाल निशान लगाकर चिन्हित कर लिया है। इसमें कुछ मकान दो मीटर तो कई चार मीटर तक हटाए जाएंगे। इमली नाका से गिरवाई हाईवे को लिंक करने वाले इस मार्ग को सीसी रोड में डबल रोड के रूप में विकसित किया जाना है। ताकि यहां से भी सिकंदर कंपू तक भारी वाहनों की आवाजाही को सके।


योजना सफल हुई तो गोल पहाडि़या से गिरवाई तक वाहनों का ट्रैफिक लोड कम हो सकता है। वहीं सिकंदर कंपू, माधौगंज, कंपू आदि क्षेत्र के लोगों को घूमकर लक्ष्मीगंज और चिरवाई नाका जाने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रकार उनका करीब 10 से 15 किलोमीटर का सफर बचेगा। बहरहाल नगर निगम द्वारा लाल निशान लगाए जाने से लोगों में घबराहट है। वहीं अफसरों की माने तो इनमें से कई मकान अवैध रूप से सड़क के किनारे बनाए गए हैं। जिन्हें खुद निर्माण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी है।

 

यह भी पढ़ें

हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ली मां-बेटी और चाचा की जान,मासूम ने रोते हुए बताई हादसे की कहानी

 

सड़क के फैक्ट
लागत: 3 करोड़
लंबाई: 1750 मीटर
चौड़ाई: 11 मीटर
सड़क: 10 मीटर
नाली: आध-आधा मीटर सड़क के दोनों ओर
रोड: सीसी निर्माण किया जाएगा

यह होगा लाभ
रोड के चौड़ीकरण हो जाने से वीरपुर बांध के आसपास पार्क एवं वॉटर स्पोर्ट्स के नए रास्ते भी खुल सकते हें। इससे क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही बांध क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को रोकने में भी मदद मिलेगी। जिससे बांध में पानी भरने का काम शुरू होगा तो लश्कर दक्षिण में भूमिगत जल स्तर के बढऩे से जल संकट के हालात ही खत्म हो जाएंगे।

 

सर्वे का काम पूरा
सड़क का सर्वे का काम पूरा हो गया है, जिन लोगों के मकान अतिक्रमण के रूप में बाधक बन रहे हैं, उन्हें बताया जा चुका है कि वह अपने निर्माण खुद ही हटा लें।
राजेश परिहार, क्षेत्रीय अधिकारी नगर निगम


ट्रैफिक लोड घटेगा

उक्त रोड का निर्माण हो जाने से हजारों लोगों को लाभ होगा, गोल पाडि़या क्षेत्र के ट्रैफिक लोड को कम करने में मदद मिलेगी। वीरपुर बांध के आसपास विकास कार्य होंगे।
विनोद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

ट्रेंडिंग वीडियो