scriptपत्नी लड़ रही जिंदगी की जंग, पति फरार, बच्चों ने पुलिस बुला मम्मी को पहुंचाया अस्पताल | husband assault wife in gwalior | Patrika News

पत्नी लड़ रही जिंदगी की जंग, पति फरार, बच्चों ने पुलिस बुला मम्मी को पहुंचाया अस्पताल

locationग्वालियरPublished: Jul 26, 2019 09:13:46 pm

Submitted by:

monu sahu

थाटीपुर के अशोक नगर में रहने वाले दंपती में हुआ विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

husband killed

पत्नी लड़ रही जिंदगी की जंग, पति फरार, बच्चों ने पुलिस बुला मम्मी को पहुंचाया अस्पताल

ग्वालियर। शहर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जनलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हातल नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार थाटीपुर के अशोक नगर में रहने वाला दशरथ जाटव अपनी पत्नी रामकुमारी जाटव और बच्चों के साथ रह कर मजदूरी का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : breaking : बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

शुक्रवार की शाम चार बजे दोनों पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित होकर पति ने किचन में जाकर हसिया उठा लिया और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पत्नी के गले-हाथ और पीठ पर गहरी चोट आ गई। इसके साथ ही वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई। वही पति हमला कर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना उस महिला के बच्चों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें : केरोसिन डालकर महिला को जिंदा जलाया, मौत से पहले सुनाई पूरी कहानी

पुलिस ने बताया है कि गोला का मंदिर चौराहे पर पानी टिक्की का ठेला लगाने वाला जनवेद जाटव दशरथ के घर आया जाया करता था और वहां 2 महीने से लगातार उनके घर पर जा रहा था। इसी बात को लेकर इन दोनों में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसके पति और जनवेद की तलाश शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो