scriptपति ने कहा- वहां वीकेंड में पार्टी होती है जहां पार्टनर बदले जाते हैं, फिर पत्नी ने खोला राज | Husband said- there is a party on weekends where partners are changed | Patrika News

पति ने कहा- वहां वीकेंड में पार्टी होती है जहां पार्टनर बदले जाते हैं, फिर पत्नी ने खोला राज

locationग्वालियरPublished: Feb 02, 2021 03:55:29 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा पति कहता है, मुम्बई चलते हैं, मैं वहां एक ग्रुप में जुड़ा हूं।

पति ने कहा- वहां वीकेंड में पार्टी होती है जहां पार्टनर बदले जाते हैं, फिर पत्नी ने खोला राज

पति ने कहा- वहां वीकेंड में पार्टी होती है जहां पार्टनर बदले जाते हैं, फिर पत्नी ने खोला राज

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति वाइफ स्वैपिंग करने के लिए दबाव डाल रहा था। बताया जा रहा है कि जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है वह सरकारी कर्मचारी है। वहीं, पत्नी ने अपने पति पर रेप और 25 लाख रुपए हड़पने का भी आरोप लगाया है।
शिकायत में क्या कहा
पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा पति कहता है, मुम्बई चलते हैं, मैं वहां एक ग्रुप में जुड़ा हूं, जहां पत्नी की अदला-बदली करके एंजॉय किया जाता है।
महिला की दूसरी शादी
यह महिला की दूसरी शादी है। पहले पति से महिला का तलाक हो चुका है। महिला की शिकायतत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 2019 में महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद 26 जनवरी 2020 को महिला ने दूसरी शादी की थी। इस शादी में दोनों परिवारों की सहमति थी।
शादी से पहले ही किया दुष्कर्म
महिला ने शिकायत में बताया है कि शादी पक्की होने के बाद ही उसने गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। उसके विरोध करने पर भी नहीं माना। इसके बाद जब शादी हो गई तो 20 दिन साथ में रहा। तब भी वह गलत तरीके से शारीरिक शोषण करता रहा।
ऐसे खुला राज
महिला ने बताया कि पति कुछ दिन पहले मुम्बई से आया और बोला तुमको मुंबई चलना है। महिला ने माना किया और कारण पूछा तो पति ने कहा कि मुम्बई में उसने एक ग्रुप ज्वाइन कर रखा है। यह ग्रुप वीकेंड पर पार्टी करता है। इस ग्रुप में लाइफ पार्टनर को बदलकर सभी एन्जॉय करते हैं, इसीलिए तुमको वहां ले जा रहा हूं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z23av
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो