ग्वालियरPublished: Feb 09, 2023 04:08:54 pm
दीपेश तिवारी
- 10 फरवरी से 15 फरवरी तक के मौसम में अंत के दिनों में तामपान में कमी आएगी।
IMD Weather Update Today : मौसम का मिजाज एक बार फिर से मध्यप्रदेश में बदलता दिख रहा है। हवा के रुख में बदलाव के चलते अब ये उत्तरी हो गया है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवाओं का असर बढ़ता दिख रहा है। जिससे तापमान में गिरावट आती दिख रही है। तापमान में बदलाव के सिलसिले के बीच शुष्क रहने के आसार के साथ ही आगामी 13 से 15 फरवरी के मध्य तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।