scriptकलेक्ट्रेट से गायब हो गए महत्वपूर्ण दस्तावेज, जानिए क्या है मामला | Important documents disappeared from collectorate, know what is the m | Patrika News

कलेक्ट्रेट से गायब हो गए महत्वपूर्ण दस्तावेज, जानिए क्या है मामला

locationग्वालियरPublished: Feb 10, 2020 11:10:20 pm

Submitted by:

Rahul rai

जीडीए अधिकारियों के अनुसार संबंधित रिकॉर्ड कलेक्ट्रेट के सीलिंग डिपार्टमेंट में रखा जाता है। रिकॉर्ड गायब होने से समितियों द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच अटक गई है

कलेक्ट्रेट से गायब हो गए महत्वपूर्ण दस्तावेज, जानिए क्या है मामला

कलेक्ट्रेट से गायब हो गए महत्वपूर्ण दस्तावेज, जानिए क्या है मामला

ग्वालियर। गड़बड़ी कर प्लॉट बेचने वाली गृह निर्माण समितियों का रिकॉर्ड कलेक्ट्रेट के सीलिंग विभाग से गायब हो गया है। जांच के लिए पुलिस ने जीडीए से समितियों के मूल दस्तावेज मांगे, जिस पर जीडीए अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के सीलिंग विभाग में इनकी पड़ताल करवाई तो वहां समितियों का रिकॉर्ड नहीं मिला। जीडीए अधिकारियों के अनुसार संबंधित रिकॉर्ड कलेक्ट्रेट के सीलिंग डिपार्टमेंट में रखा जाता है। रिकॉर्ड गायब होने से समितियों द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच अटक गई है।

प्रशासन ने गृह निर्माण समितियों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिस पर जीडीए ने 4 समितियों के खिलाफ गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने इसके मूल दस्तावेज मांगे हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी जीडीए मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। जीडीए अधिकारियों के अनुसार कुंदन और नवग्रह गृह निर्माण समिति के दस्तावेज कलेक्ट्रेट स्थित सीलिंग विभाग में भेजे गए थे, वहां से रिकॉर्ड की जानकारी ली तो उन्होंने रिकॉर्ड नहीं होना बताया है।

कुंदन और नवग्रह गृह निर्माण समिति का रिकॉर्ड कलेक्ट्रेट के सीलिंग विभाग से गायब हो गया है। वहां रिकॉर्ड जाना तो बताया गया है, लेकिन जिस बस्ते में रिकॉर्ड गया था उस बस्ते में से दोनों समितियों का रिकॉर्ड गायब है।
वीरेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जीडीए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो