२५० की आबादी में हर घर में एक अधिकारी, १२ अफसर, तीन डॉक्टर व आधा दर्जन शिक्षक
ग्वालियरPublished: Sep 05, 2023 12:31:46 am
शिक्षा से पाया ऊंचा मुकाम...मनावर तहसील के छोटे से फालिए बिल्लीपुरा में शिक्षा का फैला उजियारा, किसान परिवारों से निकल कर अलग-अलग जिलों मेंं दे रहे सेवा


२५० की आबादी में हर घर में एक अधिकारी, १२ अफसर, तीन डॉक्टर व आधा दर्जन शिक्षक
धार. शिक्षा ऐसी पूंजी है, जो जीवन में सफलता के नए आयाम गढ़ती है। ऐसी कहानी है मनावर तहसील के छोटे से ग्राम बिल्लीपुरा की। गांव की मिट्टी में पढ़ाई का जुनून ऐसा है कि यहां से निकलने के बाद हर शख्स ने सरकारी नौकरी हासिल की। २० मकानों में करीब २५० की आबादी है। आश्चर्य तो यह है कि इस गांव मेंं हर घर में एक प्रशासनिक अधिकारी है। १२ अफसर, तीन डॉक्टर और आधा दर्जन शिक्षक भी है, जो आपस में रिश्तेदार है।