गर्मी के साथ बढ़ा सुसाइड का ग्राफ, 30 दिन 13 हादसे
आंकडों के हिसाब से ढाई दिन में एक सुसाइड केस पुलिस दर्ज कर रही है
10 प्रतिशत तक बढ़ती घटनाएं
ग्वालियर
Published: April 02, 2022 04:54:20 pm
ग्वालियर। थाटीपुर में रहने वाला सुनील उर्फ बिल्लू के सुसाइड से उसका परिवार अचंभित है। परिजन यह नहीं समझ पाए हैं आखिर सुनील को क्या परेशानी थी। वह तो घर से घूमने निकला था, कुछ देर बाद वापस आकर उसने सुसाइड कर लिया। जबकि घर में उसे कोई परेशानी नहीं थी। सुनील का बाहर भी किसी से विवाद नहीं सुना है। पता नहीं उसे क्या हुआ। वह किसी बात से परेशान था तो कम से कम उसे परिवार को तो बताना थी। सुनील ने सुसाइड क्यों किया पुलिस मौत की वजह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। पुलिस रेकार्ड में 30 दिन में सुसाइड के 13 केस सामने आए हैं। इनमें तीन मामलों को छोड़ दें तो बाकी सब में मौत की वजह तक पहुंचने के लिए जांच हो रही है। हताशा में फंसकर जान गंवाने की घटनाओं में पिछले 30 दिन में तेजी आई है। इसके पीछे खुदकुशी करने वालों की मनोस्थिति के साथ मौसम का बढ़ता तापमान भी वजह माना जा रहा है।
पिछले 30 दिन में आत्महत्या के 13 मामले में सामने आए हैं। आंकडों के हिसाब से ढाई दिन में एक सुसाइड केस पुलिस दर्ज कर रही है। इन घटनाओं में सिर्फ दो मामलों में मृतकों ने दूसरों की प्रताडना से तंग आकर जान गंवाई है। जबकि 11 में मरने वाले जिदंगी से हताश रहे हैं। खासबात है कि सुसाइड केस में इजाफा मौसम के बदलने के साथ हुआ है। पुलिस भी मानती है सर्दियों में संगीन वारदातों के साथ सुसाइड केस की घटनाएं भी कम होती है। तापमापी पारा चढऩे के साथ इनका भी ग्राफ बढ़ता है।
10 प्रतिशत तक बढ़ती घटनाएं
फोरेंसिक एक्सपर्ट मनीष पांडेय मानते हैं कि अपराध पर तापमान का भी असर होता है। खासकर सुसाइड केस में सर्दियों की तुलना में गर्मियों में करीब 10 प्रतिशत का इजाफा होता है। डा. पांडेय कहते हैं गर्मियों में इंसान का ब्लडप्रेशर तेज होता है। जल्दी झल्लाने और आवेश में आने की वजह से लोग घातक कदम उठा जाते हैं।
शहर में ज्यादा हादसे
सुसाइड केस में देहात की तुलना में शहर आगे है। 11 घटनाओं में 9 मामले शहर के हैं। देहात में सुसाइड के दो केस सामने आए हैं। जानकारों के मुताबिक तापमापी के साथ तनाव भी बढ़ता है। शहर की जिदंगी देहात से ज्यादा तनाव भरी है। उसका ही परिणाम है। शहर में खुदकुशी करने वालों की गिनती लगातार बढ रही है।
1 से 30 मार्च तक हादसे
इंदरगंज अंकिता शर्मा, गोसपुरा दीपक माहौर की 18 साल की बेटी, ओफो की बगिया में अशोक कुमार, विश्वविद्यायल में रानी जाटव, बेलदारों का पुरा सुनील,
थाटीपुर सुधीर उर्फ बिल्लू शर्मा, घासमंडी प्रिंस अग्रवाल, बिरलानगर सैंकी बरैया चीनोर रजिंदर कौर ने फांसी लगाई। जबकि भितरवार में इरशाद, नारायण कॉलोनी ने गिरीश गांगिल ने जहर खाया।

गर्मी के साथ बढ़ा सुसाइड का ग्राफ, 30 दिन 13 हादसे
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
