11,977 अधिक करदाता जोड़े प्रधान आयकर आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में करीब 6.80 लाख नए करदाताओं को जोड़ा गया है। ग्वालियर में नए करदाता जोडऩे का लक्ष्य 69,381 था, जबकि आज तक 81,358 नए करदाता जोड़ लिए हैं। इस हिसाब से हम 11,977 करदाता जोड़ चुके हैं, यह हमारे टारगेट से 17 फीसदी अधिक हैं। 24 दिन में ये आंकड़ा और भी ऊपर जाएगा।
टीआरपी से 250 रुपए में भरवाएं रिटर्न एक सवाल के जवाब में चौहान ने बताया कि सीए या कर सलाहकार यदि करदाता को सही जानकारी नहीं देते हैं तो उनके लिए हमारे विभाग में जिला स्तर पर टैक्स रिटर्न प्रिपेरर्स (टीआरपी) के पैनल बनाए हैं। ये टीआरपी 250 रुपए में आइटी रिटर्न भरवाते हैं, इन्हें हमारी ओर से सब्सिडाइज किया गया है।
इलेक्शन के लिए प्रदेश में 160 लोग लगेंगे प्रधान आयकर आयुक्त अजय कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए आयकर अधिकारियों की डिस्ट्रिक्ट लेवल पर ड्यूटी लगा दी गई है। प्रदेशभर में 160 से अधिक लोग यह काम करेंगे। इन लोगों के कार्य को आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग मॉनिटरिंग करेगी। इन्वेस्टीगेशन विंग को कोई व्यक्ति भी जानकारी दे सकेगा।
सेल्फ असेसमेंट टैक्स की होगी वसूली उन्होंने बताया कि ऐसे कई करदाता हैं, जिन्होंने सेल्फ असेसमेंट टैक्स अभी तक नहीं भरा है, फिर चाहे वह कंपनी हों, फर्म हों या व्यक्तिगत हों, सभी की सूची जारी कर दी है। इन सभी से बकाया सेल्फ असेसमेंट टैक्स वसूला जाएगा। 31 मार्च से पहले इसे जमा करना होगा, नहीं तो प्रॉसीक्यूशन किया जाएगा। इन्हें नोटिस भी दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2018.19 के लिए ग्वालियर में 9.26 करोड़ का ड्यू है, इसमें से 2.75 करोड़ रुपए प्राप्त कर लिए गए हैं।