ग्वालियर

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम सियोल रवाना

सियोल में खेली जाने वाली एशियन महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय महिला टीम रवाना हुई।

ग्वालियरAug 17, 2019 / 06:10 pm

Avdhesh Shrivastava

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम सियोल रवाना

ग्वालियर. सियोल में खेली जाने वाली एशियन महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय महिला टीम शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुई। मध्यप्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन रामलाल वर्मा टीम मैनेजर बनकर साथ गए हैं। मप्र वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव हरिसिंह चौहान ने बताया, एशियन वालीबॉल चैम्पियनशिप 18 से 26 अगस्त तक सियोल में खेली जाएगी। चैम्पियनशिप में साउथ कोरिया, जापान, थाइलैंड, चायना, कजाकिस्तान, ईरान, आस्ट्रेलिया, हांगकांग, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, भारत और श्रीलंका की टीमें भाग ले रही हैं।
भारतीय अंडर-23 टीम ने जीता रजत पदक
म्यांमर में खेली गई अन्तरराष्ट्रीय वालीबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय अंडर-23 टीम ने रजत पदक जीता। विजेता टीम को भारतीय वालीबॉल महासंघ के अध्यक्ष एस वासुदेव ने टीम के प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपए नकद देने की घोषणा की है। रजत पदक जीतने के साथ ही भारतीय अंडर-23 टीम ने वल्र्ड चैम्पियनशिप के क्वालीफाई कर लिया है। टीम के भारत पहुंचने पर मप्र वालीबॉल संघ के चैयरमैन और भारतीय वालीबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा ने टीम का स्वागत किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.