15 कुत्ते पकड़े
रोशनी की मौत के बाद चेते नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को निगम के मदाखलत विभाग ने नारायण विहार और अन्य क्षेत्रों से 15 कुत्तों को पकडकऱ बिरला नगर स्थित तिरुपति फाउंडेशन के सेंटर पर छोड़ा है। यहां उनकी नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन किया जाएगा और कुछ दिन बाद उसी जगह पर छोड़ दिया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार कुत्तों की धरपकड़ फिलहाल जारी रहेगी।
नगर निगम के पास कुत्तों को पकडऩे के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। पकडऩे के लिए एक्सपर्ट भी पर्याप्त नहीं हैं और गाड़ी भी एक ही है, जिसमें कुत्तों को पकडकऱ ले जाया जाता है।
शहर में आवारा कुत्तों को पकडऩे की जिम्मेदारी नगर निगम की है। निगम की मदाखलत शाखा में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। अमूमन कंट्रोल रूम के नंबर 0751-2438358 पर 10 से 12 शिकायतें दर्ज की जाती थीं, लेकिन रोशनी के साथ हुई घटना के बाद शिकायतों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को 12 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि गुरुवार की संख्या 26 तक पहुंच गई।