script

Railway News: रेलवे से आई अच्छी खबर, इन ट्रेनों का रिजर्वेशन हो गया शुरू

locationग्वालियरPublished: Sep 12, 2020 12:19:01 pm

Submitted by:

Manish Gite

अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है जिंदगी, गाइडलाइन का पालन करते हुए आप कर सकते हैं सफर…।

train_1.jpg

 

ग्वालियर। बुंदेलखंड, जीटी, कर्नाटक और खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 12 सितंबर से पटरी पर आएगी। इन ट्रेनों के सफर के लिए आरक्षण शुरू हो गया है। सुबह से ही यात्रियों की भीड़ इन ट्रेनों के टिकटों को लेकर रही। इसमें सबसे ज्यादा बुंदेलखंड एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या इलाहाबाद जाने को लेकर रही।

train_6325549_835x547-m.jpg

 

लगभग साढ़े पांच माह से बंद ट्रेनों को लेकर यात्री यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। इसमें इलाहाबाद जाने के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ कर्मचारी और अन्य लोगों की भीड़ ज्यादा रहती है। वहीं पहली बार खजुराहो कुरुक्षेत्र का संचालन शुरू हो रहा है। इसको लेकर भी यात्रियों में उत्साह है। पहले दिन इलाहाबाद के लगभग 30 के आसपास रिजर्वेशन हुए। वहीं अन्य ट्रेनों के भी रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं।

 

train.png

बेंगलुरु-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कल से चलेगी

बेंगलुरू-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 06527 का संचालन 12 सितंबर से और नई दिल्ली से बेंगलुरू के लिए 14 सितंबर से संचालित की जा रही है। यह ट्रेन बेंगलुरू से शाम 7 बजे चलकर ग्वालियर अगले दिन सुबह 4.55 पर पहुंचेगी, वहीं सुबह 5 बजे ग्वालियर से रवाना होकर नई दिल्ली में सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से रात को 9.35 बजे यह ट्रेन चलकर ग्वालियर रात को 1.45 बजे पहुंचेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो