scriptIt was cloudy, but it did not rain, the humidity caused havoc, it will | बादल छाए, पर बरसे नहीं, उमस ने किया बेहाल, 29 अगस्त को भी रहेगी गर्मी | Patrika News

बादल छाए, पर बरसे नहीं, उमस ने किया बेहाल, 29 अगस्त को भी रहेगी गर्मी

locationग्वालियरPublished: Aug 28, 2023 09:44:04 pm

Submitted by:

Balbir Rawat

मानसून ब्रेक के चलते बदला है मौसम, धूप निकलने के कारण उमस का सामना करना पड़ेगा। मानसून ब्रेक तीन सितंबर के बाद ही खत्म होगा।

बादल छाए, पर बरसे नहीं, उमस ने किया बेहाल, 29 अगस्त को भी रहेगी गर्मी
बादल छाए, पर बरसे नहीं, उमस ने किया बेहाल, 29 अगस्त को भी रहेगी गर्मी
ग्वालियर. मानसून ब्रेक के चलते शहर में गर्मी बढऩे लगी है। सोमवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे, लेकिन नमी कम होने की वजह से बरसे नहीं है। बादलों की वजह से दिन में उमस बढ़ गई और लोग गर्मी से बेहाल रहे। 29 अगस्त को भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है। हल्के बादल छाएंगे, लेकिन धूप निकलने के कारण उमस का सामना करना पड़ेगा। मानसून ब्रेक तीन सितंबर के बाद ही खत्म होगा।
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से अरब सागर से हल्की नमी आ गई। नमी की वजह से सुबह बादल छा गए। हवा में भी ठंडक रही, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हो गया, जिससे सूरज की तल्खी बढ़ गई। अधिकमत तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। एसी व कूलर फिर से चालू होना शुरू हो गए हैं। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। इससे रात में भी गर्मी बढ़ी है।
हिमालय की तराई में है मानसून
हिमालय की तराई में मानसून पहुंच गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी हिमालय की तराई में है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में दो सितंबर के बाद चक्रवातीय घेरा बन रहा है। इसके असर से मानसून ट्रफ लाइन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आएगी।
- मानसून ट्रफ लाइन के नीचे आने पर बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो जाएगी। मौसम में बदलाव आएंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.