scriptज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आते ही चंबल के दिग्गजों नेताओं के उड़े होश | jaibhan singh pawaiya and rustam singh in mp | Patrika News

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आते ही चंबल के दिग्गजों नेताओं के उड़े होश

locationग्वालियरPublished: Mar 13, 2020 05:52:58 pm

Submitted by:

monu sahu

मध्यप्रदेश में मचा सियासी घामासान,नेता और कार्यकर्ताओं में खलबली

jaibhan singh pawaiya and rustam singh in mp

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आते ही चंबल के दिग्गजों नेताओं के उड़े होश

ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद भाजपा दिग्गजों का भविष्य दांव पर लग गया है। भाजपा के बड़े नाम जो शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं, अब उपचुनाव में अपनी ही सीट से टिकट की दावेदारी नहीं कर सकेंगे। इसकी खास वजह है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता सिंधिया अब भाजपा में शामिल हो गए। वहीं इससे एक बात तो साफ है कि कमलनाथ सरकार गिराने के लिए बागी हुए कांग्रेस विधायक अब भाजपा के दिग्गजों की सीट पर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं अपने भावी उम्मीदवारों को भितरघात से बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भाजपा अपने हारे हुए चेहरों को निगम मंडल में एडजस्ट करने का फॉर्मूल लाएगी।
लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया

सिंधिया के भाजपा में आने से ग्वालियर चंबल संभाग की विधानसभा सीटों से मंत्री रहे जयभान सिंह पवैया,रुस्तम सिंह और लाल सिंह आर्य के टिकट कट जाएंगे। तीनों ने सिंधिया समर्थकों के लिए दावेदारी छोडऩे के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। वहीं रुस्तम सिंह और लाल सिंह आर्य बोले अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जबकि पवैया ने सिंधिया का नाम सुनते ही बोलने से इनकार कर दिया।
चंबल के पांडोला गांव में पहली बार लगा रक्तदान शिविर, जुटा 122 यूनिट रक्त

jaibhan singh pawaiya and rustam singh in mp
जयभान सिंह पवैया
ग्वालियर विधानसभा से पवैया को कांग्रेस के प्रदधुम्र सिंह तोमर ने करीब 21 हजार वोटों से हराया था। बाद में कांग्रेस की सरकार में तोमर मंत्री भी बने।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही समर्थकों में खलबली, बोले नई पार्टी बनाते तो साथ जाते

रुस्तम सिंह
प्रदेश सरकार में स्वास्थय मंत्री रहे रुस्तम सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी रघुराज सिंह कंसाना ने करीब 21 हजार मतों से हराया था। रघुराज सिंह कंसाना अभी पार्टी में विधायक है और सिंधिया के खास समर्थक है।
लाल सिंह आर्य
गोहद से पूर्व सामान्य प्रशासन मंत्री रहे लाल सिंह आर्य को कांग्रेस के रणवीर जाटव ने करीब 23 हजार वोटों से हराया था। रणवीर विधायक है और ङ्क्षसधिया समर्थक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो