scriptरिटायर्ड एसडीओ और सेना के जवान के घर से गहने और नगदी चोरी | Jewelry and cash stolen from the house of retired SDO and army personn | Patrika News

रिटायर्ड एसडीओ और सेना के जवान के घर से गहने और नगदी चोरी

locationग्वालियरPublished: Dec 08, 2019 10:33:04 pm

Submitted by:

Harpal chauhan

पुलिस ने मामले दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रिटायर्ड एसडीओ और सेना के जवान के घर से गहने और नगदी चोरी

रिटायर्ड एसडीओ और सेना के जवान के घर से गहने और नगदी चोरी

ग्वालियर। शहर में चोरी की वारदातें थम नहीं रही है। चोरों ने शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। थाटीपुर मे रिटायर्ड एसडीओ के घर और महाराजपुरा मे सेना के जवान के घर चोरी हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दर्पण कालोनी निवासी सीपी तिवारी के घर चोरों ने धावा बोला। तिवारी बीएसएनएल से रिटायर्ड है। कुछ जरूरी काम होने पर परिवार सहित अपने गांव चले गए थे। घर सूना था। तभी चोर घर में घुस आए। तसल्ली से पूरे घर की तलाशी ली। अलमारी से गहने, नगदी, एलइडी चुराकर भाग गए। गांव से जब घर मालिक लौटे तब चोरी का पता चला। उधर आदित्यपुरम(महाराजपुरा)निवासी अजय प्रताप सिंह के घर चोरी हुई है। अजय सेना मे जवान है। आदित्यपुरम में उनकी पत्नी और बच्चे रहते है। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम था। इसलिए परिवार सहित अंबाह चले गए थे। उसी दौरान चोर घर से गहने, नगदी सहित २० हजार रुपए नगद चोरी कर भाग गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो