राजमाता विजयाराजे सिंधिया जिला खेल परिसर कंपू के हॉकी स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मप्र हॉकी एकेडमी और साई कोलकाता टीम आमने-सामने थी। दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले में जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 34वें मिनट में भूमिक्षा साहू ने मैदानी गोल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। एक गोल से पिछडऩे के बाद कोलकाता टीम ने भी हमले शुरू किए। 43वें मिनट में ग्वालियर की हर्तिका सिंह ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। खेल के 54वें मिनट में पिरनी ने गोल कर टीम के जीत के अंतर को कम किया।
तीसरे स्थान के लिए भी मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। राजा करन हॉकी एकेडमी करनाल ने सेल्यूट हॉकी एकेडमी नई दिल्ली को कड़े संघर्ष में 1-0 गोल से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीम को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने ट्राफी प्रदान की। इस अवसर हॉकी कोच परमजीत सिंह, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे।
शाबास मेरी चैम्पियन बेटियों!
ग्वालियर में आयोजित 2nd हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन अकादमी नेशनल चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी टीम को विजेता बनने पर हार्दिक बधाई। अपना यही प्रदर्शन बरकरार रख आप भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करो और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाओ।