scriptअब सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने मंत्री भी मैदान में, सोनिया गांधी के निवास पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी | Jyotiraditya Scindia fray to become state president in mp | Patrika News

अब सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने मंत्री भी मैदान में, सोनिया गांधी के निवास पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

locationग्वालियरPublished: Sep 01, 2019 06:29:04 pm

Submitted by:

monu sahu

जिला कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा प्रस्ताव,समर्थक बोले 15 दिवस में सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने तो सोनिया गांधी के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पारित कांग्रेस अध्यक्ष को ईमेल के जरिए भेजा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, विधायक मुन्नालाल गोयल, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामवरन सिंह गुर्जर, महाराज सिंह पटेल व राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जमी भाजपा सरकार को हटाने के लिए सिंधिया ने जो संघर्ष किया उसी का परिणाम रहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ताजपोशी हो सकी।
यह भी पढ़ें

सिंधिया को हराने वाले केपी के खिलाफ सडक़ों पर उतरे लोग, महिलाएं बोली सांसद सीखें नारी का सम्मान

जनता ने सिंधिया को देखकर ही कांग्रेस को वोट दिए थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के कहने पर सिंधिया ने मुख्यमंत्री पद का त्याग करके कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। यह जनभावना नहीं थी। कांग्रेस को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सिंधिया को अध्यक्ष बनाए जाने की घेाषणा करना चाहिए जिससे कांग्रेस में नई शक्ति का संचार होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा भी आया समर्थन में अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा है कि कांग्रेस ने सिंधिया का सदैव उपयोग किया है। वे एक मात्र ऐसे नेता है जो पूरी तरह से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रह ेहैं। पहले तो उन्हें सीएम का पद नहीं दिया गया। इसका नतीजा लोकसभा चुनाव में जनता ने दिया।
यह भी पढ़ें

ज्वॉइनिंग का आवेदन लेकर पहुंचे शिक्षक से कलेक्टर ने लिखवाई स्पेलिंग, शिक्षक बोला- मैं तो हिंदी का टीचर हूं

नहीं तो होंगे इस्तीफे : शर्मा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजकर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यदि उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वे इस्तीफा दे देंगे। वहीं अन्य लोग भी इस्तीफे देंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद पांडे, राजू चौधरी, गगन गुप्ता ने भी सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

सीआरपीएफ सिपाही भर्ती परीक्षा : सॉल्वरों से दिलाई लिखित परीक्षा, फिजिकल देने आए तो सामने आई सच्चाई

सोनिया गांधी के निवास पर देंगे धरना
वहीं दतिया जिले में भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कांग्रेसी। शहर कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना पर बैठकर सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। 15 दिवस में सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने तो कांग्रेसी दिल्ली में अकबर रोड पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो