24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज ग्वालियर में, सांसद खेल महोत्सव में करेंगे शिरकत

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्वालियर दौरे पर होंगे। वे 3 फरवरी को दोपहर 12.05 बजे विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे..इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत...

less than 1 minute read
Google source verification
union_minister_jyotiraditya_scindia_in_gwalior_sivpuri_today_madhya_pradesh_political_news_in_hindi.jpg

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्वालियर दौरे पर होंगे। वे 3 फरवरी को दोपहर 12.05 बजे विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से वे फूलबाग मैदान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शिवपुरी रवाना हो जाएंगे।

वहां से देर रात लौटेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात विश्राम करेंगे। 4 फरवरी को सुबह 9.15 बजे जय विलास पैलेस से शांति नगर नई सड़क में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बदरवास के लिए रवाना हो जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग

- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से प्रस्थान कर 3 फरवरी को दोपहर 12.05 बजे विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे।

- अपराह्न 3.30 बजे स्थानीय पोलो ग्राउंड शिवपुरी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

- 5 बजे पुराना अनाज मंडी स्थित हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे।

- शाम 6.35 बजे फतेहपुर रोड स्थित रघुपुरम में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

- इसके बाद दो बत्ती चौराहा स्थित कोठी (1) पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगें।

ये भी पढ़ें :बिगड़ने वाला है मौसम, ठंड के बीच इन जिलों में गिरेंगे ओले, झमाझम बारिश का अलर्ट जारी