scriptज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक व दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने किया निष्काषित, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे आप | jyotiraditya scindia supporters Resigned from Congress in gwalior | Patrika News

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक व दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने किया निष्काषित, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे आप

locationग्वालियरPublished: Mar 18, 2020 12:58:08 pm

Submitted by:

monu sahu

सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सऐप देने वालों का भी इस्तीफा स्वीकार

jyotiraditya scindia supporters Resigned from Congress in gwalior

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को कांग्रेस से किया बाहर, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे आप

ग्वालियर। दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होते ही ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेशभर में उनके समर्थकों के इस्तीफा देने का दौर शुरू हो चुका है। एक साथ इतने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस में खलबली मची हुई है। ग्वालियर शहर में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा देने वाले 64 कांग्रेसियों को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्काषित कर दिया। इस्तीफा देने वालों को वापसी के लिए मंगलवार तक का समय दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। इसके बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने यह कार्रवाई की।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ छोड़ी कांग्रेस, अब न भाजपा के रहे ना ही कांग्रेस के!

शहर जिला कंाग्रेस कमेटी ने कहा, कंाग्रेसजन सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हट्सऐप पर इस्तीफा जारी कर अपनी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता,साधारण सदस्यत भी जारी करें, नहीं तो समझा जाएगा कि ये लोग केवल अपनी राजनीति चमकाना चाहते है। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को निष्काषित कांग्रेसजनों की सूची भेजी दी है जिनकी प्रति कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं कंाग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मप्र प्रभारी दीपक बावरिया को भी भेजी गई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी समर्थक बोला मैं पक्का कांग्रेसी फिर सिंधिया को लेकर दिया बड़ा बयान

jyotiraditya scindia supporters Resigned from Congress in gwalior
पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले
अध्यक्ष शहर जिला कंाग्रेस कमेटी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन्होंने इस्तीफे दिए थे उनको वापसी के लिए समय दिया था, कुछ लोग वापस आ गए, लेकिन 64 लोग ऐसे थे जिन्होंने कोई संपर्क नहीं किया इसलिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले है जो वापसी करना चाहे वह कर सकता है, लेकिन उसे अब कोई पद नहीं मिलेगा, वह एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हो सकता है। जिन लोगों के स्थान रिक्त हुए है उनके पद जल्द ही भरे जाएंगे।
कांग्रेस MLA को लेकर पब्लिक एक सुर में बोली-दोबारा वोट मांगने आए तो करेंगे मुंह काला, सिंधिया पर भी कही बड़ी बात

इनको किया कांग्रेस से निष्काषित
रमेश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व विधायक, सुनील शर्मा प्रदेश महासचिव, रामवरन सिंह गुर्जर पूर्व विधायक/प्रदेश महासचिव, सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश सचिव, प्रेम सिंह कुशवाह पूर्व प्रदेश सचिव, अर्जुन जाटव प्रदेश महासचिव, पुनीत शर्मा पप्पन प्रदेश प्रतिनिधि, किशन मुदगल पूर्व उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस, काशीराम देहलवार पूर्व उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस, कमलेश कौरव अध्यक्ष, महिला जिला कंाग्रेस, सुरेन्द्र परमार चच्चू पूर्व महासचिव, जिला कंागे्रस, ममता भिलवार पूर्व महासचिव, जिला कांग्रेस, श्याम सिंह चैहान पूर्व महासचिव, जिला कांग्रेस, बालखांडे पूर्व उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस, गुरूमुख करोसिया पूर्व सदस्य, जिला कांग्रेस, अनवर अहमद दाउद पूर्व सदस्य एवं गांधी स्मारक न्यास, जिला कांग्रेस, पुरूषोत्तम भार्गव पूर्व पार्षद, केशव पंाडे पूर्व पार्षद, सुधीर गुप्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष, मोहित जाट पूर्व संगठन मंत्री, जिला कांग्रेस, केसी सिंह राजपूत प्रवक्ता, जिला कंाग्रेस, नवीन परांडे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, सत्येन्द्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक, गौरव भोंसले ब्लॉक अध्यक्ष, गोल पहाडिय़ा, बंटी बघेल ब्लॉक अध्यक्ष, इंदरगंज, नूरआलम गुड्डू वारसी पूर्व पार्षद, प्रमोद पांडे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, धर्मेन्द्र शर्मा कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, थाठीपुर, सुरेश पहलवान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, राजू चैधरी पूर्व सदस्य, जिला कांग्रेस, आनंद अग्रवाल कार्यवाहक मंडलम अध्यक्ष, नरेश देव उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, प्रियका गंर्ग सचिव, महिला कांग्रेस काग्रेस ग्वालियर, अखिलेष शर्मा महासचिव, युवा कांग्रेस, मोहसिन बेग अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग, रूचिका श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, महिला कंाग्रेस, अंजली शर्मा महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस, किरन खेनवार प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस, डॉ. अनूप राज चैपड़ा प्रदेश महासचिव, अरूण कुशवाह महामंत्री, ब्लॉ कांग्रेस, बृजवाला सिंह जिला सचिव, महिला कांग्रेस, मुनेष निगम पूर्व सदस्य, जिला कांग्रेस,राजू भाटिया पूर्व अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग, संजय शर्मा महलगांव प्राथमिक सदस्य, छाउलाल यादव पूर्व संगठन मंत्री, जिला कांग्रेस, गिरिजा शर्मा महामंत्री, जिला महिला कांग्रेस, मंजू झा ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कंाग्रेस, कपिल मुदगल युवा कांग्रेस, कुलदीप शर्मा प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस, इमरान वारसी जिला महासचिव, युवा कंाग्रेस, मनोज भार्गव मंडलम अध्यक्ष, शाहरूख खान महासचिव, युवा कांग्रेस, सुरेन्द राव प्राथमिक सदस्य, उषा चैहान महासचिव महिला कंाग्रेस, रेखा महिला कांग्रेस, सीमा शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, अनिल सिसोदिया मंडलम अध्यक्ष, अमित चैबे ब्लॉक उपाध्यक्ष, बृजेश तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष, उमाशंक सोनी पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष, संगीता जोशी प्रदेश संयोजक, गणेश सिंह कुशवाह उपाध्यक्ष, जिला पिछड़ावर्ग विभाग, मंजू चैहान प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कंाग्रेस, रामसुंदर रामू संगठन मंत्री, जिला कंाग्रेस शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो