कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा चुनाव पर होगा असर
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा चुनाव पर होगा असर

ग्वालियर। पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने धिक्कार दिवस मनाया। शहर के भाजपाईयों ने अलकापुरी तिराहे से प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और छुट्टी के दिन बंद रहे कलक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कलक्ट्रेट पहाड़ी के नीचे ही गेट पर एडीएम संदीप केरकेट्टा के निर्देश पर सभी की सांकेतिक गिरफ्तारी कर बाद में छोड़ दिया गया। इस प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में विरोधाभाष दिखा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छुट्टी के दिन घेराव करने से प्रदर्शन का सही प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसको लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में बहस भी होती दिखी।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी ग्वालियर पहुंचे थे। विजयवर्गीय के लगभग दो घंटे देर से पहुंचने के कारण कार्यकर्ताओं में बैचेनी भी नजर आई। डेढ़ बजे के आसपास ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष सहित कुछ अन्य नेता वाहन पर लगे तेज आवाज वाले डीजे और एनाउंस सिस्टम के साथ अलकापुरी तिराहे से आगे भी बढ़ गए थे, लेकिन बाद में रोक दिया गया। इसके बाद जब विजयवर्गीय पहुंचे तो फिर से भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर आगे बढ़े। इस दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की थी कि किसानों का कर्ज आठ दिन में माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा दूंगा।
लेकिन एक भी किसान का दो लाख रुपए का कर्ज माफ न होने के बाद भी नहीं हटाया गया। यदि कांग्रेस का कोई किसान हो तो दो लाख रुपए मैं अपने पास से दे दूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा के कामों पर अपनी फोटो लगाकर उपलब्धि दिखाई जा रही है। कमलनाथ स्वयं उद्योगपति हैं, लेकिन ट्रांसफर उद्योग को छोडकऱ एक भी नया उद्योग प्रदेश में नहीं आ पाया है।

अब पाइए अपने शहर ( Gwalior News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज