scriptनौ दिन रहेगी शक्ति की भक्ति की धूम,ये है शुभ मुहूर्त,ऐसे करें मां की पूजा | kalash sthapana muhurat 2018 | Patrika News

नौ दिन रहेगी शक्ति की भक्ति की धूम,ये है शुभ मुहूर्त,ऐसे करें मां की पूजा

locationग्वालियरPublished: Oct 09, 2018 07:56:30 pm

Submitted by:

monu sahu

नौ दिन रहेगी शक्ति की भक्ति की धूम,ये है शुभ मुहूर्त,ऐसे करें मां की पूजा

maa

नौ दिन रहेगी शक्ति की भक्ति की धूम,ये है शुभ मुहूर्त,ऐसे करें मां की पूजा

ग्वालियर। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्र १० अक्टूबर से प्रारंभ हो रही हैं। इस दिन घट स्थापना से उपासना शुरू हो जाएगी। पहले दिन माता के दो स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। प्रतिपदा और द्वितीय तिथि एक साथ होने से पहले दिन माता दुर्गा के दो स्वरूप शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। घरों से लेकर मंदिरों में नवदुर्गा उत्सव मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस के दिग्गज नेता सिंधिया के घर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह युवाओं को देंगे जीत का मंत्र,देखें LIVE



शहर में कई जगह माता के पंडाल सजाए जाएंगे। नौ दिन तक भजन-कीर्तन, हवन पूजन होंगे। माता के अलग-अलग स्वरूपों को विराजमान कराया जाएगा। बुधवार को प्रतिपदा पर घट स्थापना होगी, जबारे बोए जाएंगे। अखंड ज्योति जलाई जाएगी। कन्या पूजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

यहां से गुजरेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफिला,ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था



माता के नौ स्वरूपों का पूजन 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस दिन माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। माता के पूजन को लेकर मंदिरों में मेले लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें

सिंधिया के घर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे,युवाओं में उत्साह,देखें LIVE



नारी शक्ति का करें सम्मान
नवदुर्गा के दौरान पूजा-अर्चना करने वाले व्यक्ति को नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। पंडित वाचस्पति शास्त्री का कहना है कि उपासक द्वारा गाली गलौज करने, महिलाओं से अभद्रता करने से माता के प्रकोप का होता है।
यह भी पढ़ें

Breaking : अमित शाह वापस जाओ के नारे लगा दिखाए काले झंडे व आसमान में छोड़े काले गुब्बारे



घट स्थापना का समय
पं. शास्त्री के मुताबिक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त बुधवार को सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक, अभिजीत काल 11.30 से 12.40 तक रहेगा। दोपहरमें 2.30 से 4.10 बजे तक रहेगा। शाम के समय 5.55 से 7.20 बजे तक का समय उत्तम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो