नारायण विहार कॉलोनी, गोला का मंदिर में रहने वाली राधा राठौर ने बताया उनके पति रामचंद्र राठौर को दो लोग अपहरण कर ले गए। वारदात रविवार रात की है। रामचंद्र उस वक्त घर पर थे। बाइक से दोनों बदमाश आए। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर साफी बांध रखी थी। रामचंद्र को घर से बुलाया। अनजान लोगों को दरवाजे पर देखकर रामचंद्र उनसे बात करने गए तो दोनों ने उन्हें जबरिया बाइक पर लाद लिया और उन्हें अगवा कर ले गए। सोमवार दोपहर तक रामचंद्र का पता नहीं चला तो उनके परिवार ने गोला का मंदिर थाने आकर पुलिस को वाक्या बताया।
संदेहियों के नाम बताए, पुलिस खाली हाथ राधा और उनके परिवार ने रामचंद्र के अपहरण में कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस का कहना है अपहरण के पीछे पारिवारिक विवाद की कहानी भी है। संदेहियों को तलाशा गया है लेकिन अपहरण में उनकी सीधी भूमिका सामने नहीं आई है। रामचंद्र का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
साजिश की आशंका अपहृत के परिवार ने रामचंद्र के साथ साजिश की आशंका जाहिर की है। खास बात है 16 जून को सेना भर्ती के विरोध में उत्पात के बाद पुलिस ने नारायण विहार कॉलोनी को भी रडार पर ले रखा था, क्योंकि उसे इनपुट मिला था। उत्पात मचाने वाले कई युवक इसी बस्ती से आए थे और उपद्रव के बाद नारायण विहार में घुस गए। सोमवार को भर्ती के विरोध में बंद का ऐलान था। इसलिए नारायण विहार को पुलिस ने रडार पर रखा था। उसकी निगरानी के बावजूद अपहरणकर्ता वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
इनका कहना है घनी बस्ती से युवक का अपहरण हुआ है। उन्हें तलाशा जा रहा है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद भी वजह हो सकता है। कई एंगल पर घटना की जांच की जा रही है।
आसिफ मिर्जा बेग गोला का मंदिर थाना प्रभारी