scriptफांसी के फंदे पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले ही पुलिस से मिला था | kisan death in bhind | Patrika News

फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले ही पुलिस से मिला था

locationग्वालियरPublished: Jan 21, 2019 03:00:18 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले ही पुलिस से मिला था

kisan death in bhind

फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान का शव, एक दिन पहले ही पुलिस से मिला था

ऊमरी. भिण्ड विकास खण्ड के ऊमरी थाना अंतर्गत ग्राम किटी में एक 58 वर्षीय किसान का शव उसके ही खेत के पास बबूल के पेड़ पर रविवार की अल सुबह फंदे से लटका देखा गया। कृषक ने शनिवार को पुलिस को आवेदन दिया था जिसमें उसने गांव के ही कुछ लोगों से जान का खतरा बताया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पूरन सिंह पुत्र वृंदावन सिंह यादव निवासी किटी का शनिवार दोपहर गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने तथा स्वंय की जान को उनसे खतरा बताते हुए इस संबंध में पूरन सिंह ने ऊमरी थाने में शिकायत की थी। थाना स्तर पर फरियादी पूरन सिंह यादव की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की।

यह भी पढ़ें

IIDC की साइट पर अब भी दिख रहा सीएम शिवराज सिहं का फोटो, अधिकारियों को भनक तक नहीं



रविवार की अल सुबह पूरन सिंह का शव खेत के पास ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला। विदित हो कि पूरन सिंह खेत पर ही झोंपड़ी डालकर रहता था। खाना खाने के लिए घर जाता था फिर खेत पर ही पहुंच जाता था। सुबह जब परिजन खेत पर गए तो फंदे पर उसका शव लटका देखा। चारपाई के पास जूते रखे थे।


यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के दिग्गज मंत्री को दी नसीहत,SEE VIDEO

 

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका- मृतक कृषक के परिजनों का आरोप है कि पूरन सिंह की हत्या करने के उपरांत शव को फंदे से लटकाया गया है। मौके पर पूरन सिंह के जूते उसकी चारपाई के नीचे रखे मिले हैं। झोंपड़ी से करीब 50 मीटर दूर पेड़ के तने पर जूतों की मिट्टी होने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा मृतक के सिर में अलाव की राख भी लगी हुई देखी गई। बहरहाल फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल से नमूने प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

नरेंद्र सिंह तोमर ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया कमीशन खोर, कांग्रेस में मचा घमासान



कल गांव में ही मृतक के साथ किसी का विवाद हो गया था और आज उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
गुरकरन सिंह, एएसपी भिण्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो