scriptथाने में महिला से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, थानेदार बर्खास्त | Lady molester police town inspector dismissed in gwalior | Patrika News

थाने में महिला से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, थानेदार बर्खास्त

locationग्वालियरPublished: Apr 09, 2021 08:29:13 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया बर्खास्तगी का आदेश

gwalior_police.png

ग्वालियर. महिला को थाने में बुलाकर उसके साथ चैंबर में छेडख़ानी करने में फंसे टीआइ केएन त्रिपाठी को आईजी अविनाश शर्मा ने गुरुवार शाम को बर्खास्त कर दिया है। टीआइ त्रिपाठी की करतूत सामने आने पर तत्काल निलंबित कर पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया था। टीआइ केएन त्रिपाठी पर बहोड़ापुर में रहने वाली महिला ने थाने बुलाकर छेडख़ानी का आरोप लगाया था।

थानेदार की हरकत मोबाइल में रिकॉर्ड
पीडि़ता ने एसपी अमित सांघी से शिकायत की थी कि वह कंपू इलाके में ऑटो चलाती है। केएन त्रिपाठी ने उस दौरान कंपू टीआई होने का फायदा उठाकर उसे मदद का हवाला देकर झांसे में लिया। इस बहाने से उसे थाने में बुलाया। अपने चैंबर में उसके साथ छेडख़ानी की। टीआई त्रिपाठी की हरकत वह भांप गई। इसलिए महिला बाल विकास के अधिकारियों और कुछ समाजसेवियों की मदद से टीआई त्रिपाठी की हरकत को रंगे हाथ मोबाइल में रिकॉर्ड कराया था। उसकी शिकायत एसपी सांघी से की थी।

धमकाने की कोशिश
थाने के अंदर महिला के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आने पर एसपी सांघी ने टीआइ त्रिपाठी को निलंबित किया था। पीडि़ता की शिकायत पर त्रिपाठी पर केस दर्ज किया था। इस दौरान पीडि़ता ने जनकगंज थाने में टीआई त्रिपाठी पर धमकाने और गवाही पलटने की शिकायत दर्ज कराई थी।

आईजी ने किया बर्खास्त
एसपी अमित सांघी ने बताया कि थाने में महिला से छेडख़ानी कर केएन त्रिपाठी ने घृणित कार्य किया है। गुरुवार शाम को आईजी अविनाश शर्मा ने निरीक्षक केएन त्रिपाठी को बर्खास्त किया है। महीने की पहली तारीख को पीडि़ताओं को बाल कल्याण समिति के सामने लाना था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80hozm

ट्रेंडिंग वीडियो