ग्वालियरPublished: Jun 28, 2023 04:13:57 pm
Ashtha Awasthi
- लिवइन में 57 फीसदी को मिला धोखा, 18 माह में 299 रेप केस दर्ज
ग्वालियर। ठाणे (मुंबई) में सरस्वती वैद्य और दिल्ली में श्रद्धा वालकर की नृशंस हत्याएं पूरे देश को दहला चुकी हैं। इन महिलाओं की उन वहशियों ने बेरहमी से टुकड़े-टुकड़े कर हत्याएं की जिन्हें यह महिलाएं बिना फेरे (लिव इन) जीवन साथी बना चुकीं थीं। लिव इन में दरिंदगी की दास्तनों की फेरहिस्त और भी लंबी है। यह चलन अब अंचल में भी जड़ जमा रहा है। इसका असर महिलाओं के साथ अपराधों की गिनती पर दिख रहा है। पिछले 18 महीने में पुलिस ने 299 बलात्कार केस दर्ज किए हैं। इनमें 57 प्रतिशत मामलों में लिव इन में धोखा खा चुकी महिलाओं ने दर्ज कराए हैं।