script

कर्जा माफ हुआ न ही बेरोजगारों को भत्ता मिला

locationग्वालियरPublished: Dec 15, 2019 01:21:24 am

Submitted by:

prashant sharma

भाजपा जिला प्रशासन को सौंपेगी माफिया की सूची

कर्जा माफ हुआ न ही बेरोजगारों को भत्ता मिला

कर्जा माफ हुआ न ही बेरोजगारों को भत्ता मिला

ग्वालियर. प्रदेश में किसानों की बदहाली, कर्जमाफी, अतिवृष्टि मुआवजा और यूरिया खाद्य की कमी एवं कालाबाजारी के विरोध में भाजपा ने प्रदेशव्यापी खेत धरना शनिवार को लक्ष्मीगंज गल्लामंडी में दिया।

किसान मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार प्रदेश को भरपूर मात्रा में यूरिया, खाद देने के बाद भी कमलनाथ सरकार किसानों को नहीं दे रही है। किसानों को ब्लैक में लेना पड़ रहा है खाद, किसानों की कमर तोडऩे का काम कमलनाथ सरकार कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश आए और कहा था किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करेंगे, 6 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे, सरकार बनने के 10 दिन के अंदर काम नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री साफ कर देंगे, ना तो कर्जा माफ हुआ, ना ही बेरोजगारों को भत्ता मिला, न ही मुख्यमंत्री साफ हुआ।
कांग्रेस राज्य में मंत्री, विधायक लूट सके तो लूट की होड़ में लगे हुए हैं। कमलनाथ कह रहे थे कि शहर के भूमाफिया नहीं बचना चाहिए, पर कांग्रेस अपने गिरेबान में झांक कर तो देखें, कितने भू माफिया हैं, नहीं तो हम कांग्रेस के भू माफियाओं की लिस्ट देते हैं जो हमारे पास भी है।
पूर्व मंत्री माया सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार और कांग्रेस दिल्ली में पिकनिक मना रही है और यहां किसान डंडे खा रहे हैं। धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कमल माखीजानी, प्रयाग तोमर, चेतन मंडलोई, बृजमोहन शर्मा, विकास गिरि, विवेक प्रताप सिंह चैहान, नूतन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुशवाह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो