scriptVIDEO: ग्वालियर में लैंड रिकॉर्ड के बाबू के घर लोकायुक्त का छापा, बाबू के घर हो चुकी है 2.5 करोड़ की चोरी | lokayukt police raid at land record clerk officer house in gwalior | Patrika News

VIDEO: ग्वालियर में लैंड रिकॉर्ड के बाबू के घर लोकायुक्त का छापा, बाबू के घर हो चुकी है 2.5 करोड़ की चोरी

locationग्वालियरPublished: Aug 02, 2019 12:18:30 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

पहले भी हो चुकी है इसके घर में चोरी, 2.5 करोड़ हुए थे गायब

lokayukt police raid at land record clerk officer house in gwalior

ग्वालियर में लैंड रिकॉर्ड के बाबू के घर लोकायुक्त का छापा, बाबू के घर हो चुकी है 2.5 करोड़ की चोरी

ग्वालियर। लैंड रिकॉर्ड विभाग के बाबू संजय भगवानी के तीन निवास पर लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर द्वारा छापेमार कार्रवाही की गई है। उनके तीन निवास पर एक साथ छापा मारा गया। छापा शुक्रवार तडक़े 5 बजे से शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। पुलिस ने उनके तीन निवास पर छापा मारा है जो अल्कापुरी, गांधीनगर और दृारिकापुरी में स्थित है। आपको बतां दें कि गांधी नगर वाले मकान से 2 साल पहले 2.5 करोड़ रूपये कैश चोरी हुए थे। जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था।

लोकायुक्त पुलिस ने लैंड रिकॉर्ड के बाबू संजय भगवानी के घरों पर छापा मारा है। संजय भगवानी का नाम बड़े फर्जीवाड़ की है। पहले भी संजय के घर से 2.5 करोड़ रूपये की चोरी हो चुकी है। सरकारी कर्मचारी के घर से इतनी बड़ी रकम चोरी की खबर ने पूरे शहर में हंगामा मचा दिया था। बाद में इस केस में कई मोड़ आए। चोरी गई रकम का मालिक संजय का ***** गौरव सचदेवा बताया गया। जिसका कॉस्मेटिक का काम है। वहीं ुपुलिस ने जिस व्यक्ति को चोरी करने पर पकड़ा था। उसने कुछ और ही जानकारी पुलिस को बताई थी। लेकिन इस केस में पुलिस की मिली भगत के चलते रफादफा करके फाइल बंद कर दी गई थी । शुक्रवार को की गई रेड की शुरूआती पड़ताल में टीम को कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। घरों से अभी सिर्फ 6 मकानों से संबंधित कागज, करीब 7 हजार रूपये कैश और 150 ग्राम सोना मिला है। टीम को बड़ी सफलता नहीं मिली है।

दृारिका पुरी वाले मकान की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। वहीं अलकापुरी वाले घर की कीमत भी 80 लाख से 1 करोड़ के करीब है। गांधी नगर वाले घर की कीमत भी 50 लाख से ज्यादा है। दाृरिका पुरी वाले घर में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। घर में आने वाला पानी भी छन कर आता है। जिसके लिए अलग से वाटर सॉफ्टनर सिस्टम लगाया गया है। घर में करीब 5 लाख के स्पेशल पर्दे लगे हुए हैं। कई गाडिय़ां हैं। छानबीन जारी है जल्द ही लोकायुक्त टीम को अहम जानकारी मिल सकती है।

lokayukt police <a  href=
raid at land record clerk officer house in gwalior” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/08/02/raid_news_4921393-m.jpg”> संजय भगवानी के घर के बाहर तैनात पुलिस

lokayukt police raid at land record clerk officer house in gwalior
घर के अंदर से मिली ज्वैलरी और कैश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो