scriptRAID: सहायक ग्रेड 2 अधिकारी के यहां मिली अकूत संपत्ति,अधिकारी खुद हो गए हैरान | lokayukt raid at woman welfare department officer house | Patrika News

RAID: सहायक ग्रेड 2 अधिकारी के यहां मिली अकूत संपत्ति,अधिकारी खुद हो गए हैरान

locationग्वालियरPublished: Aug 25, 2018 01:14:26 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

RAID: सहायक ग्रेड 2 अधिकारी के यहां मिली अकूत संपत्ति,अधिकारी खुद हो गए हैरान

lokayukt raid in bhind

RAID: सहायक ग्रेड 2 अधिकारी के यहां मिली अकूत संपत्ति,अधिकारी खुद हो गए हैरान

ग्वालियर। एक सहायक ग्रेड 2 महिला बाल विकास अधिकारी की संपत्ति देख छापे की कार्रवाई कर रही लोकायुक्त टीम के होश उड़ गये। सहायक ग्रेड 2 अधिकारी के पास इतनी संपत्ति कैसे आई इसकी जांच पड़ताल लोकायुक्त पुलिस कर रही है।अभी और भी संपत्ती मिलने की पुलिस को जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज लोकायुक्त टीम ने भिंड के सहायक ग्रेड 2 महिला बाल विकास अधिकारी रूप सिंह भदौरिया के यहां भोर होते ही सुबह 5.30 बजे छापा मारा। लोकायुक्त टीम को देख रूप सिंह व परिजनों के हौश उड़ गये। अब तक की जांच पड़ताल में टीम को 1000 वर्ग फीट का ग्वालियर के एफ-10 शताब्दीपुरम में एक डयूपलैक्स, एक फ्लैट बीएसएफ कलोनी में, 1200 वर्गफीट का एक अन्य डयूपलैक्स भिंड के यदुनाथ नगर में तथा 1000 वर्गफीट में एक अन्य भूमि ग्वालियर में होने के कागजात मिले है। कुल मिलाकर अभी तक 5 प्रापर्टी का खुलासा हुआ हे।

इसके अलावा एक आरटिका कार, 2 टू-व्हीलर वाहन, बैंकों में अकाउंट, एलआईसी, 6 लाख कैश, व सोने चांदी के आभूषण मिले हैं। इससे पहले भोर होते ही लोकायुक्त टीम को दरवाजे पर देख रूप सिंह के हौश फाख्ता हो गये थे। वहीं टीम के भी सहायक ग्रेड-2 जैसे अधिकारी के यहां इतनी अकूत संपत्ति देख हौश उड़ गये।

यह भी पढ़ें

ग्वालियर चंबल संभाग में झमाझम बारिश,सिंध सहित कई नदी उफान पर,मौसम वैज्ञानिक ने भी की बड़ी भविष्यवाणी



लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि रूप सिंह के यहां छापे की कार्रवाई जारी है। मिले सामान सहित लॉकर कॉस्ट, बैंक बैलेंस आदि की वैल्यूएशन की जा रही है। साथ ही अन्य संपत्ति पर भी ऑन द स्पॉट कार्रवाई की जाकर जांच पड़ताल की जायेगी। अमित सिंह के मुताबिक भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा अभियान आगे भी निंरतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रूप सिंह के यहां सुबह 5.30 बजे 35 सदस्यीय तीन टीमों ने छापामार कार्रवाई कर उक्त खुलासा किया है।

lokayukt police <a  href=
raid in bhind” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/25/a41e69d5-1fc9-47f5-958f-05a8cbee0e89_3308547-m.jpg”>
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो