scriptपालकी में निकली भगवान महावीर स्वामी की सवारी | Lord Mahavir Swami's ride in the palanquin | Patrika News

पालकी में निकली भगवान महावीर स्वामी की सवारी

locationग्वालियरPublished: Mar 10, 2020 12:57:33 am

सिद्धचक्रमहामण्डल विधान का हुआ समापन

पालकी में निकली भगवान महावीर स्वामी की सवारी

पालकी में निकली भगवान महावीर स्वामी की सवारी

ग्वालियर. जैन धर्म के अतिशय क्षेत्र दीनानाथ की बगीची मुरार में श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का समापन सोमवार को जिनेन्द्र भगवान की शोभयात्रा के साथ से हुआ। यह शोभायात्रा गाजे-बाजों के साथ नदी पार स्थित दीनानाथ की बगीची से बड़ा जैन मंदिर पहुंची। समाज के युवा रथयात्रा के आगे गाजों-बाजों के साथ भगवान का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। भगवान की पालकी के पीछे पीली एवं रानी रंग के एक से परिधान पहने महिलाऐं चल रही थी। शोभायात्रा में बालिकाएं एवं महिलाएं डांडिया करती हुई चल रही थीं।
विश्वशांति की कामना से महायज्ञ में दी आहुति
शोभायात्रा के पूर्व पं.राकेश जैन के मार्गदर्शन में विश्वशांति की कामना से महायज्ञ किया गया। जिसमें विधान में शामिल इन्द्र-इन्द्राणियों ने हवन में आहुति दी। विधान महोत्सव के समापन अवसर पर ललित जैन, ज्ञानेन्द्र जैन, अजय जैन, दीपेश जैन, राकेश जैन, एनके जैन आदि का सम्मान भी किया गया। भगवान की पालकी के पीछे पीली एवं रानी रंग के एक से परिधान पहने महिलाऐं चल रही थी। शोभायात्रा में बालिकाएं एवं महिलाएं डांडिया करती हुई चल रही थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो