scriptसिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, रोका सिर में गोली मारी | mad lover killed the girl | Patrika News

सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, रोका सिर में गोली मारी

locationग्वालियरPublished: May 17, 2022 02:00:10 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

मौसरी बहन के साथ मंदिर से लौट रही युवती की बीच सडक़ पर रोककर सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी

murder took place on the middle road at 8 pm

सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, रोका सिर में गोली मारी

ग्वालियर। मौसरी बहन के साथ मंदिर से लौट रही युवती की बीच सडक़ पर रोककर सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। कातिल उसके इंतजार में बैजल कोठी, मुरार के पास काफी देर से बैठा था। युवती आई तो उसे रोका, कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी हत्या कर गलियों में होकर भाग गया। युवती की सगाई हो चुकी थी। अगले महीने उसकी शादी थी। हत्यारोपी उससे शादी करना चाहता था। युवती राजी नहीं हुई तो उसे गोली मार दी।
परी गुप्ता निवासी मुरार ने बताया मौसेरी बहन साक्षी गुप्ता 20 का उसकी आखों के सामने कत्ल हो गया। साक्षी भौंती, शिवपुरी की रहने वाली थी। उसके पिता मनोज गुप्ता 6 नंबर चौराहे के पास चाय का स्टॉल लगाते हैं। इसलिए पूरा परिवार बैजल कोठी के पास रहता है।
साक्षी की कुछ दिन पहले सगाई हुई है। 21 जून को उसकी शादी होने वाली थी। सगाई भौंती में हुई थी, इसलिए माता पिता वहीं गांव में हैं। साक्षी को शादी की खरीदारी करना थी, इसलिए अकेली यहां आई थीं। सोमवार को उसके साथ मंदिर दर्शन करने गई थी। शाम 7:48 मिनट पर दोनों बहने मंदिर से पैदल वापस लौट रही थी। घर सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर था। तब साक्षी को हत्यारे ने गोली मार दी।
रोका, तमंचा सटाकर गोली मारी
हत्यारा पहले से सडक़ किनारे खड़ा था। साक्षी के साथ वह पैदल आ रही थी। हत्यारे ने साक्षी को रोका। वह मुडी हत्यारे ने तमंचा उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। साक्षी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। उसे गोली मारकर हत्या तमंचा पेंट में खुरसता हुआ भाग गया।
एक पल तो उसकी समझ में नहीं आया क्या करे। मदद के लिए बाजू में किराना कारोबारी को बुलाया। उसके बाद पुलिस आई। हत्या करने वाले ने चेहरे पर साफी लपेट पर रखी थी। वह कौन था पहचा नही ंपाई।
जैसा कि परी ने पत्रिका को बताया
गांव जाकर युवती के माता पिता से की थी मुलाकात
पुलिस ने बताया हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज सर्च किए हैं उनमें धीरेन्द्र कटारे की घटनास्थल पर मौजूदगी दिखी है। धीरेन्द्र से युवती की चार साल से दोस्ती थी धीरेन्द्र उससे शादी करना चाहता था। इसलिए भाभी के साथ साक्षी के गांव भौंती भी गया था।
साक्षी के माता पिता से उसका हाथ मांग था। लेकिन वह राजी नहीं हुए। धीरेन्द्र और उसकी भाभी ने जिद की थी साक्षी को सामने बुला दो अगर वह मना करेगी तो शादी की बात नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने साक्षी को नहीं बुलाया। सोमवार शाम को साक्षी मंदिर से लौट रही थी, तब धीरेन्द्र ने ही उसे रोका है। आशंका है साक्षी ने उसे शादी से मना किया तो उसे गोली मार दी।
इनका कहना है
मौसरी बहन के साथ घर लौट रही युवती की हत्या की गई है। उसे सिर में गोली मारी है। हत्या करने वाले की लगभग पहचान हो गई। वह घर से गायब है। उसकी तलाश में दविश दी जा रही है।
शैलेन्द्र भार्गव मुरार टीआई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो