scriptछह साल में सबसे गर्म रहा इस शहर का तापमान | Madhya Pradesh Weather today news in hindi | Patrika News

छह साल में सबसे गर्म रहा इस शहर का तापमान

locationग्वालियरPublished: Apr 08, 2019 07:43:20 pm

Submitted by:

monu sahu

छह साल में सबसे गर्म रहा इस शहर का तापमान

mp weather,Madhya Pradesh Weather,gwalior weather,mp weather today,Weather today,8 april weather,Weather today news,mp news

छह साल में सबसे गर्म रहा इस शहर का तापमान

ग्वालियर। दतिया जिले में तेज गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। रविवार की तुलना में सोमवार के दिन के तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई लेकिन फिर भी छह सालों में दिन का तापमान सबसे अधिक रहा। सोमवार को रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे गर्मरात रही। जिले में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
धूप में निकलने से पहले लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती है और पांच बजे तक तेज गर्मी का असर बना रहता है। दिन ढलने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत नजर आती है। हालांकि रविवार को तेज गर्मी होने की वजह से लोगों को दिन ढलने के बाद और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
छह साल में सबसे गर्म
सात अप्रैल 2019 का दिन पिछले छह सालों की तुलना में सबसे ज्यादा गर्म रहा। सात अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। दिन का तापमान अधिक होने तथा रविवार होने के कारण दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं सोमवार को भी दिनभर भारी गर्मी रही।
गर्म रही रात
सोमवार की रात इस सीजन में अब तक की सीजन की सबसे गर्म रात रही। सोमवार की रात का तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सात अप्रैल 2017 को रात का तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पांच डिग्री चढ़ा पारा
सोमवार को रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। रविवार को रात का तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो रविवार को बढ़ कर 22.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
रातें गर्म आठ डिग्री चढ़ा पारा
दिन में तो गर्मी पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड़ ही रही है रातें भी लगातार गर्म होती जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में रात के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
पांच दिनों में रात का तापमान
दिनांक रात का तापमान
03 अप्रैल 14.0
04 अप्रैल 16.7
05 अप्रैल 17.0
06 अप्रैल 17.0
07 अप्रैल 22.0(डि.से.)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो