scriptमहाराज बाड़े पर बनेगा स्मार्ट मार्केट, हेरिटेज वॉक का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक | Maharaj will create a smart market, heritage walk will be built on the | Patrika News

महाराज बाड़े पर बनेगा स्मार्ट मार्केट, हेरिटेज वॉक का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक

locationग्वालियरPublished: Aug 31, 2018 06:56:01 pm

Submitted by:

Harish kushwah

एम्पोरियम के माध्यम से गारमेंट्स का दिखेगा अच्छा कलेक्शन

smart city

महाराज बाड़े पर बनेगा स्मार्ट मार्केट, हेरिटेज वॉक का लुत्फ उठाएंगे पर्यटक

ग्वालियर. महाराज बाड़े पर जल्द ही आपको एक स्मार्ट मार्केट नजर आएगा, जो फुल एसी होगा। यहां प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के बेस्ट आयटम्स नजर आएंगे। एम्पोरियम के माध्यम से गारमेंट्स को अच्छा कलेक्शन दिखेगा। खाने-पीने के स्टॉल से लेकर डाइनिंग रेस्टोरेंट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, ब्रांडेड शोरूम नजर आएंगे। मेट्रो की तर्ज पर इस स्मार्ट मार्केट को स्मार्ट सिटी के तहत तैयार किया जा रहा है, जो ५ करोड़ की लागत से शासकीय मुद्रणालय में तैयार होगा। इसका ले आउट डिजाइन कर लिया गया है। हालांकि वर्तमान समय में शासकीय मुद्रणालय खाली नहीं है, जिसे शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। खाली होते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।
हेरिटेज वॉक के लिए महाराज बाड़े पर रियासत काल में बनी बिल्डिंग्स के फ्रंट को रिनोवेट किया जाएगा, जिससे टूरिस्ट शहर की धरोहर से परिचित हो सकें। इसके लिए दो रूट पर बनाए जाएंगे। पहला रूट दौलतगंज, सराफा बाजार से महाराज बाड़ा तक शामिल है। दूसरा रूट माधव गंज, दर्जी ओली से खासगी बजार होते हुए महाराज बड़े तक है। इसमें लोकल कम्यूनिटी के लोगों को भी इनवोल्व किया जाएगा।
२३४५ स्क्वायर फिट में होगा तैयार

स्मार्ट मार्केट में २२ शॉप्स, १६ एम्पोरियम, २० टॉपअप बेंडिंग मशीन होंगी। इसके अलावा एक डाइनिंग रेस्टोरेंट होगा, जिसमें एक साथ १०० लोगों के बैठने की कैपिसिटी होगी। इसमें बेकरी एंड काफी शॉप भी होगा। एक एडमिनिस्टे्रटिव एरिया भी तैयार किया जाएगा। यह मार्केट २३४५ स्क्वायर फिट के एरिया में तैयार किया जाएगा।
महाराज बाड़ा स्थित शासकीय मुद्रणालय में स्मार्ट मार्केट तैयार होगा। इसका लेआउट डिजाइन कर लिया गया है। इस मार्केट में शॉप्स, एम्पोरियम, रेस्टारेंट आदि की व्यवस्था होगी। यह काम मुद्रणालय के शिफ्ट होते ही शुरू हो जाएगा। हेरिटेज वॉक का प्रोजेक्ट रेडी है। तीन महीने के अंदर इस पर काम शुरू होगा।
महीप तेजस्वी, सीइओ, स्मार्ट सिटी, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो