ग्वालियर

महिला कर्मचारी की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों ने किया चक्काजाम

सुबह ९ बजे से शुरु हुए आंदोलन में दोपहर दो बजे के आसपास इन्ही कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने मैन रोड़ पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

ग्वालियरNov 11, 2019 / 08:08 pm

Neeraj Chaturvedi

महिला कर्मचारी की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों ने किया चक्काजाम

मुरार जिला अस्पताल का मामला
ग्वालियर. मुरार जिला अस्पताल की छत से रविवार को एक सफाई कर्मचारी रामबाई गिरने से मौत हो गई। इसको लेकर अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह से ही हड़ताल कर दी। इसके चलते सुबह से ही अस्पताल में सफाई नहीं हुई। सफाई कर्मचरियों का कहना था कि जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है। सफाई कर्मचारियों अस्पताल परिसर में ही आंदोलन शुरु कर दिया। सुबह ९ बजे से शुरु हुए आंदोलन में दोपहर दो बजे के आसपास इन्ही कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने मैन रोड़ पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद तहसीलदार और सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। इन्होनें सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी जिद पर ही अड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार नरेश गुप्ता ने अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपए दिए है। इसके साथ ही महिला कर्मचारी बीपीएल कार्डधारक थी। इसके तहत उसे शासन की ओर योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
गंदगी में रहे दिन भर मरीज
सोमवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। इसके चलते दिन भर सफाई कार्य नहीं हुआ। रात सात बजे तक इन कर्मचरियों में से एक भी कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आया। इससे दिन भर अस्पताल में गंदगी रही। इसके चलते सोमवार को सभी वार्डो के साथ ओपीडी में भी गंदगी ही गंदगी देखने को मिली।
यह था मामला
रविवार की दोपहर में सफाई कर्मचारी रामबाई निवासी गोहद सफाई करते हुए अस्पताल की छत से गिर गई थी। इसको बाद महिला कर्मचारी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया था। लेकिन इलाज के दौरान महिला की बीती रात को मौत हो गई।

Home / Gwalior / महिला कर्मचारी की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों ने किया चक्काजाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.