scriptदान पुण्य का पर्व है मकर संक्रांति,ऐसे मनाए यह त्योहार | Makar Sankranti 2018 Makar Sankranti latest news hindi | Patrika News

दान पुण्य का पर्व है मकर संक्रांति,ऐसे मनाए यह त्योहार

locationग्वालियरPublished: Jan 14, 2018 05:04:48 pm

Submitted by:

monu sahu

मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों में एक दूसरे को बधाई और शुभकामना संदेश का आदान प्रदान किया जा रहा है।

Makar Sankranti 2018

Makar Sankranti

ग्वालियर। मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों में एक दूसरे को बधाई और शुभकामना संदेश का आदान प्रदान किया जा रहा है। शुभकामनाएं और दुआएं जब अपनी भाषा में दी जाती हैं तो उसका आत्मा पर भी असर होता है। इसलिए आप भी अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को भी मकर संक्रांति पर ऐसी दुआएं और शुभकामनाएं दीजिए कि उनकी लाइफ से सारी टेंशन दूर हो जाए और सूर्य की दिशा बदलने के साथ उनके जीवन की भी दिशा बदल जाए और उनकी लाइफ में हर तरफ खुशियां हो। तो ऐसी की कुछ दुआएं आपके लिए और आपके अपनों के लिए। वहीं सूर्य से धनु राशि में प्रवेश का पर्व मकर संक्रांति का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। दान पुण्य के इस पर्व को लेकर शहर भर में तैयारियों जोरदार तरीके से की गई हैं।
यह भी पढ़ें

VIDEO : महिलाओं ने युवकों का अद्र्ध मुंडन कर किया ऐसा हाल,देखने हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़,देखें वीडियो



इस दिन श्रद्वालु सुबह स्नान करके दान पूजन में लग जाते है। इस दिन तीर्थ स्थलों एवं नदियों में स्नान करने से अनंत पुण्य फल की प्राति होती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पं.जीएम हिंगे ने बताया कि मकर संक्राति पर दान पुण्य का समय इस बार दोपहर १.४७ से शाम ५.३८ बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें

MP में बढ़ी और सर्दी, कोहरे ने भी बढ़ाई लोगों की टेंशन,मौसम वैज्ञानिकों की कही यह बात उड़ा देगी आपके होश



इस समय अवधि में लोग अपने अपने हिसाब से दान कर भगवान का दर्शन कर तिल और लडडुओं का भोग लगाएं और खिचड़ी और अन्य वस्त्र का दान करें। वहीं मकर संक्राति पर तिल से बने व्यजनों की विशेष पूछ-परख रहती है। इसको देखते हुए शहर में जगह-जगह गजक की दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं।
यह भी पढ़ें

भाजपा और कांग्रेस की यहां है चुनाव से पहले परीक्षा,अफसरों ने लिया पोलिंग बूथों का जायजा



वहीं तिल व अन्य दान पुण्य के लिए भी लोगों ने शनिवार को खूब खरीदारी की। इस पर्व को देखते हुए दिन भर बाजारों में खूब भीड़ भाड़ रही। देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की लगी रही भीड़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो