scriptफेसबुक प्यार के कारण महिला ने खाया 3 लाख डॉलर का धोखा | Aus woman loses 300,000 dollars in online romance fraud | Patrika News

फेसबुक प्यार के कारण महिला ने खाया 3 लाख डॉलर का धोखा

Published: Nov 02, 2015 04:00:00 pm

Submitted by:

फेसबुक से जुड़े धोखे के किस्से हम आय दिन सुनते रहते
हैं। लेकिन हाल ही में अॉस्ट्रेलिया का एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें
महिला से प्रेम में धोखा देकर करीबन दो करोड़ रूपए ऐंठे गए है।

फेसबुक से जुड़े धोखे के किस्से हम आय दिन सुनते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अॉस्ट्रेलिया का एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें महिला से प्रेम में धोखा देकर करीबन दो करोड़ रूपए ऐंठे गए है।

अॉस्ट्रेलिया की एक महिला ऐलन मकार्डी (फर्जी नाम) नाम के व्यक्ति से प्यार कर बैठती है और इसी प्यार में उसके साथ धोखाधड़ी हो गई। व्यक्ति ने खुद की पहचान एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में की थी।

कार्यवाहक उपभोक्ता संरक्षण कमिश्नर ग्रे न्यूकॉम्ब कहना है कि, नाइजीरिया के अपराधी एक व्यापारिक वेबसाइट के साथ कई फेसबुक प्रोफाइल्स का इस्तेमाल करते थे। इंतजार करते हैं। उन्होंने ही मर्काडी नाम के फर्जी व्यक्ति का भी प्रोफाइल बनाया था।

इसे मूलरूप से स्कॉटलौंड का बताया जा रहा है जो कि अब अॉस्ट्रेलिया में रह रहा है। पहले तो युवक ने महिला को विश्वास दिलाया कि उसे अपने कारोबार के लिए धन की जरूरत है।

जांच के दौरान पाया गया कि कुछ धन तो अमेरिका या दुबई गया है जहां मकार्डी रहता था एंव कुछ धन अवैध खातों के जरिए पश्चिम अफ्राका गया है।

पहले भी न्यू साउथ वैल्स में इस तरह के कई केस हुए हैं जिनमें एक महिला के साथ तकरीबन 50,000 डॉलर की धोखाधड़ी पाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो