scriptगड्ढे में पड़ा था युवक,निकाला तो सभी रह गए हक्के भक्के,हुआ कुछ ऐसा | man body found in pit | Patrika News

गड्ढे में पड़ा था युवक,निकाला तो सभी रह गए हक्के भक्के,हुआ कुछ ऐसा

locationग्वालियरPublished: Oct 18, 2017 12:07:38 pm

Submitted by:

monu sahu

शहर के गिरवाई पर बिरावली गांव के पास करीब दो फीट गहरे पानी से भरे गड्डे में सुबह एक युवक का नग्न हालात में शव मिला है।

man

youth

ग्वालियर। शहर के गिरवाई पर बिरावली गांव के पास करीब दो फीट गहरे पानी से भरे गड्डे में सुबह एक युवक का नग्न हालात में शव मिला है। पुलिस का कहना है शव करीब ३ दिन पुराना है। पानी में डला रहने से फूल चुका था इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है।आशंका है युवक की हत्या के बाद शव को गड्ढे में फैका है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन उसके दाहिने हाथ पर पुनु कोना गुदा हुआ है। पुलिस उससे पहचान करने में जुटी है। फिलहाल गिरवाई पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
यह खबर भी पढ़ें: पहले ही धन बाजार में जमकर वर्षा धन,खबर पढ़कर आप भी पहुंच जाएंगे खरीदारी करने

पुलिस के मुताबिक बिरावली गांव के किसी युवक ने सुबह शव पड़ा होने की खबर दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गड्ढे में शव पड़ा था। उसी पानी के गड्ढे में उसका पेंट और शर्ट भी थे। पेंट की तलाशी ली तो एक जेब में १०० का नोट दूसरी जेब में भी कुछ पैसे निकले। लेकिन एेसा कोई सामान नहीं निकला जिससे उसकी पहचान हो पाती।
यह खबर भी पढ़ें: एकाउंटेट को हेल्प के लिए बुलाकर युवती ने जबरदस्ती बना लिए संबंध,पकड़े तो किए चौक्काने वाले खुलासे

पुलिस का कहना है हुलिए और कपड़े को देखकर मृतक मजदूर तबके का है। इसलिए मजदूरों को बुलाकर पहचान कराई, लेकिन किसी ने नहीं पहचाना। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। मृतक के शरीर में एक तरफ खरोच के निशान हैं। शंका है कि मृतक की हत्या के बाद शव को घसीटकर गड्ढे तक लाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: दुकानदारों को लाइसेंस मिला ही नहीं फिर भी दे दी आतिशबाजी,ऐसे हुआ खुलासा

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। जिस गड्डे में मृतक का शव मिला उसमें जूता भी मिला। जूता करीब १५ साल के बच्चे का था। इसलिए पुलिस को लगा जूता मृतक का है। लेकिन जब मृतक के चेहरे पर हल्की दाढ़ी दिखी तब मालूम हुआ शव किसी किशोर का नहीं बल्कि युवक का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो