scriptपति को नशा करने से रोकना पत्नी को पड़ा भारी, युवक ने कुल्हाड़ी से कर दिए टूकड़े-टूकड़े | man brutally kills his wife with an axe | Patrika News

पति को नशा करने से रोकना पत्नी को पड़ा भारी, युवक ने कुल्हाड़ी से कर दिए टूकड़े-टूकड़े

locationग्वालियरPublished: Jan 29, 2020 11:31:12 am

Submitted by:

monu sahu

शहर के भट्टपुरा में हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

man brutally kills his wife with an axe

पति को नशा करने से रोकना पत्नी को पड़ा भारी, युवक ने कुल्हाड़ी से कर दिए टूकड़े-टूकड़े

ग्वालियर। शहर में मारपीट,हत्या और दुष्कर्म की घटनाए आए दिन बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें पति को गांजा पीने से रोकने पर पत्नी की जान चली गई, नशेड़ी को पत्नी का टोकना खल गया। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर दनादन कई वार किए। उसकी हत्या कर शव को घर में पड़ा छोड़कर भाग गया। हत्या की वारदात मंगलवार रात को भटपुरा,उटीला गांव में हुई। हत्या करने वाला सरपंच का चचेरा भाई है। वह कहां दुबक सकता है पुलिस उसके ठिकानों को ढूंढ रही है।
सीएए, एनआरसी का विरोध : भारत बंद का ऐलान, शहर में कड़ी सुरक्षा, पुलिस तैनात

यह है पूरा मामाल
पुलिस ने बताया भट्टपुरा में रहने वाले सत्तार खां ने मंगलवार रात को पत्नी शमां को कुल्हाड़ी से काट दिया।सत्तार खां सरपंच जमील का चचेरा भाई है। खेती बाड़ी करता है। उसे गांजा पीने की लत है। इस वजह से सत्तार का पत्नी शमां से आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को शमां देवरानी और जेठानी के साथ घर से बाहर गई थी। शाम को वापस लौटी तो सत्तार नशा करता मिल गया। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। शमां को हावी होता देखकर सत्तार आवेश में आ गया। उसने शमां को पीटा फिर घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर,गर्दन पर दनादन तीन चार वार कर दिए। शमां को बचाने के लिए देवरानी और जेठानी परिजन को बुलाने भागीं। जब तक परिवार के लोग आते सत्तार पत्नी की हत्या कर भाग चुका था।
रात में बूंदाबांदी से अब और बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम

खून से सनी कुल्हाड़ी, शव पड़ा मिला
परिजन पहुंचे तो उन्हें घर में शमां का क्षत विक्षत शव और खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी मिली शमां की दोनों बेटियां उसके शव से लिपट कर रो रही थीं। घटना से नादान बेटा भी सहमा था। पत्नी की हत्या कर सत्तार नशेडिय़ों के पास दुबक सकता है। उसके कुछ ठिकाने परिजन ने पुलिस को बताए हैं वहां उसे तलाशा जा रहा है।
14 साल से सरकारी नौकरी कर रहा था युवक, पूछने पर एसआई को थमाया नोटिस फिर सामने आई सच्चाई

आरोपी और वजह की तलाश
बेहट एसडीओपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया है। नशे की वजह से दंपति के बीच विवाद होता था। आशाका है उसकी वजह से आरोपी ने पत्नी की हत्या की है। उसे तलाशा जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो