scriptपत्नी नहीं लौटी से मायके से तो पति फांसी पर झूला, सिर्फ 2 महीने हुए थे शादी को | man committed suicide in gwalior | Patrika News

पत्नी नहीं लौटी से मायके से तो पति फांसी पर झूला, सिर्फ 2 महीने हुए थे शादी को

locationग्वालियरPublished: Jun 20, 2019 12:10:15 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

मृतक प्राइवेट स्कूल में था शिक्षक

man committed suicide in gwalior

पत्नी नहीं लौटी से मायके से तो पति फांसी पर झूला, सिर्फ 2 महीने हुए थे शादी को

ग्वालियर। शादी के दो माह बाद ही युवक इतना डिप्रेशन में आ गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि उसने शादी में अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर दी थी, वहीं उसकी पत्नी भी मायके से नहीं लौटी थी। हो सकता है कि इनमें से कोई कारण रहा हो जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा हो। बताया जा रहा है युवक का डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

गोसपुरा नंबर 1 आर्य समाज मंदिर के पास रहने वाले रिंकू चौहान (33) पुत्र रामनाथ सिंह चौहान ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिंकू के पिता का निधन पहले ही हो चुका है उसके घर में उसकी मां रेखा व बहन हैं। रिंकू निजी स्कूल मेें शिक्षक है। दोपहर के समय रिंकू घर पर ही था। मां रेखा दोपहर 2 बजे घर के बाहर से ताला लगाकर सिकंदर कंपू में रहने वाले अपने भाई के घर चली गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो घर का ताला खोला जब वह रिंकू के कमरे में गई तो दरवाजा भिड़ा हुआ था, जब उसने दरवाजा खोला तो रिंकू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मां रेखा ने सबसे पहले कूलर सरकाकर उसके पैर के पास रखा, ताकि सहारा लग सके इसके बाद चीखती हुई घर के बाहर आई। रेखा की चीख सुनकर पड़ोसी भी घर से बाहर निकल आए और दौडक़र कमरे में पहुंचे उसे किसी तरह नीचे उतारा लेकिन तब तक रिंकू की मौत हो चुकी थी। पुलिस को पता लगा है कि रिंकू की शादी दो माह पहले ही इटावा में रहने वाली सुरभि से हुई थी।

पिता ने रिश्तों को किया कलंकित : आधी रात को बेटी से छेडख़ानी, भागी तो रिटायर्ड फौजी ने बंदूक से किया फायर

पहली विदा के बाद पत्नी वापस घर नहीं लौटी इसको लेकर रिंकू परेशान चल रहा था। वहीं यह भी पता लगा है कि शादी को लेकर उसने अपना घर बनवाने और शादी में जमा पूंजी भी खर्च कर ली थी। वहीं पत्नी का न आना भी उसे परेशान कर रहा था। आखिर उसने आत्महत्या करने जैसा कदम क्यों उठाया इसके सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मां-बेटी का आखिरी सहारा भी छिना
रामनाथ चौहान की मौत के बाद रिंकू ही घर संभाले था। वह बच्चों को पढ़ाकर परिवार को पाल रहा था। लेकिन रिंकू की मौत के बाद मां रेखा और बहन के लिए आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। क्योंकि अब उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है।

पलंग पर चढक़र लगाई फांसी
रिंकू के कमरे में दहेज में आया पलंग अभी तक खुला नहीं था। वह दीवार के सहारे ही रखा था। पलंग पर चढक़र उसने पंखे में फांसी का फंदा बनाया और लटक गया। बताया जाता है कि पत्नी के न लौटने पर उसने अभी तक दहेज का सामान भी नहीं खोला था।

रिंकू के ससुरालियों का इंतजार
रिंकू की मौत की सूचना रिश्तेदारों ने उसकी ससुराल में कर दी है। अब परिजन उसके ससुरालवालों का इंतजार कर रहे हैं। रिंकू ने फांसी क्यों लगाई क्या उसका पत्नी से कोई विवाद हुआ था या अन्य कारण हैं यह तो मां रेखा और पत्नी सुरभि से पूछताछ के बाद ही पता लग सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो