scriptबुजुर्ग की हत्या कर श्मशान में फेंका फिर इस हाल में मिली बॉडी | man dead body found in gwalior | Patrika News

बुजुर्ग की हत्या कर श्मशान में फेंका फिर इस हाल में मिली बॉडी

locationग्वालियरPublished: Nov 11, 2018 07:17:39 pm

Submitted by:

monu sahu

बुजुर्ग की हत्या कर श्मशान में फेंका फिर इस हाल में मिली बॉडी

man dead body found

बुजुर्ग की हत्या कर श्मशान में फेंका फिर इस हाल में मिली बॉडी

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके के बाल मुक्तिधाम में शनिवार शाम को बुजुर्ग का शव नग्न हालत में मिला है। उसके शरीर और ***** पर चोट के निशान थे। इसलिए संभावना है उसकी हत्या हुई है। लेकिन हत्या को अंजाम किसने और क्यों दिया। उसकी पहचान होने पर ही पता चलेगा। शव को पीएम हाउस में रखवाकर पुलिस शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक करीब 55 से 60 साल के बीच का है। शव मुक्तिधाम में झाडि़यों के पास गड्ढे में पड़ा था। कुछ दूर पर कपड़े भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें

तेज गति से दौड़ रही गाड़ी 10 फीट तक लटकी,अधिकारियों में मची हडक़ंप

उन्हें चेक करने पर एेसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो पाती। आस-पास के लोगों से पूछा तो किसी ने बताया उसे मुक्तिधाम के आस-पास घूमते हुए देखा है। लेकिन उसका नाम नहीं मालूम। शव को देखकर लग रहा है कि उससे मारपीट हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर खून लगा हुआ था। अंदेशा यह भी है कि उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। हालांकि पुलिस अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रही है।
यह भी पढ़ें

महिला को घर से उठाया फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया घिनौना काम,रोते हुए बताई सच्चाई

बच्चे ने देखा तब पता चला
इलाके के कुछ बच्चे खेलते हुए शाम करीब 5बजे मुक्तिधाम पहुंच गए। तब उन्हें गड्ढे में शव दिखाई दिया। उन्होंने घर आकर परिजनों को बताया। उन्होंने पुलिस को खबर दी। शव का पता चलते ही एसआई रशीद खान अपनी टीम के साथ मौके पर आए और पूछताछ की।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 को आएंगे ग्वालियर,भाजपा में खुशी का माहौल



लापता लोगों के बारे में पूछा
मृतक की पहचान न होने पर सभी थानों में सूचना कर दी गई है। उनसे जानकारी मांगी गई कि मृतक के हुलिए का कोई व्यक्ति उनके थाना क्षेत्र से लापता तो नहीं है। हालांकि अभी तक मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें

BREAKING : चलती ट्रेन में लगी आग,यात्रियों में हडक़ंप,वीडियों देख कांप जाएंगे आप



“मुक्तिधाम में शव नग्न हालत में मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या हुई है या अन्य कोई कारण है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।”
रशीद खान, एसआइ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो