scriptफिल्मी स्टाईल में अकेले युवक को घेरकर मारी गोली,सामने आया महिला का नाम | man injured by bullet | Patrika News

फिल्मी स्टाईल में अकेले युवक को घेरकर मारी गोली,सामने आया महिला का नाम

locationग्वालियरPublished: Oct 12, 2017 05:52:55 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

रुद्रपुरा गांव (पुरानी छावनी) में 8 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार सुबह फिर सामने आ गया। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।

man injured
ग्वालियर। रुद्रपुरा गांव (पुरानी छावनी) में 8 बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार सुबह फिर सामने आ गया। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।


विवाद बढऩे पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को घेरकर पीटा फिर गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। उसे खून से लथपथ देकर हमलावर भाग गए। घरवालों को पता चला तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। गोलीबारी की खबर सुनकर पुलिस भी पहुंच गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एक महिला सहित ५ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक नरेश कुशवाह और मंगल सिंह के बीच रुद्रपुरा में बाग का कुंआ की ८ बीघा जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों ही इस जमीन पर अपना हक जताते है। रोजाना की तरह नरेश बुधवार सुबह ११.३० बजे घर से खेत जुताई करने जा रहा था। रास्ते में मंगल सिंह, अंगूरी बाई, अर्जुन सिंह, भीकम और अंगूरी के दामाद ने रास्ता रोक लिया। उसने रास्ते से हटने को कहा तो झगड़ा करने लगे। उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। नरेश किसी तरह उनसे छूटकर भागा तो हमलावर ने उस पर गोली चला दी। गोली नरेश के दायें कंधे में लगी। गोली लगने से नरेश जमीन पर गिर पड़ा। उसे लहूलुहान छोड़कर हमलावर फरार हो गए। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मंगल, अंगुरी, अर्जुन, भीकम सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज की। खबर है कि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कई बार हो चुका झगड़ा
दोनों पक्षों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। कई बार तो गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। यहीं नहीं दोनों पक्ष आपस में बैठकर बातचीत भी कर चुके। लेकिन आमना सामना होने पर फिर झगड़ा हो जाता है।
जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ था जिसमें नरेश के हाथ में गोली लगी है। 5 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
प्रीती भार्गव, टीआई पुरानी छावनी थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो