scriptफौजी कर रहा था राजधानी एक्सप्रेस में छेडख़ानी | military man teasing with female passenger in Rajdhani Express | Patrika News

फौजी कर रहा था राजधानी एक्सप्रेस में छेडख़ानी

locationवाराणसीPublished: Jan 09, 2016 05:27:00 pm

Submitted by:

Devesh Singh

महिला पैसेंजर की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जानिए क्या है घटना

वाराणसी. जीआरपी ने ट्रेन में एक महिला के साथ छेडख़ानी कर रहे फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया फौजी सेना की 226 वीं फिल्ड रेजिमेंट, अगरतला में आर्टलरी कोर में लांस नायक पद पर तैनात है।
जीआरपी को महिला से छेडख़ानी की शिकायत मिली। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जब कोलकाता से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पहुंची तो जीआरपी ने छेडख़ानी करने वाले फौजी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस जब बिहार के गया जक्शंन से गुजर रही थी तो इसी दौरान फौजी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला सबसे नीचे वाली सीट पर सफर कर रही थी और फौजी बीच की सीट पर यात्रा कर रहा था। महिला ने जब छेडख़ानी का विरोध किया तो फौजी अपना रोब दिखाने लगा। महिला ने जीआरपी के कंट्रोल रूम में छेडख़ानी की सूचना दी। इसके बाद मुगलसराय जीआरपी ने फौजी को गिरफ्तार कर लिया।
सुरक्षित माना जाता है राजधानी का सफर
राजधानी एक्सप्रेस के सफर को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन फौजी की हरकत ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं, हालांकि जीआरपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर मामले का निस्तारण कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो