मुरार निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया, धौलपुर निवासी मनीष कुशवाह ने शादी का नाटक कर धोखा दिया है। मनीष से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। विवाह दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ था। शादी में मनीष के पिता चोखेलाल, भाई उत्तमसिंह, सुरेश, नंन्देऊ कदम सिंह शामिल हुए। लेकिन किसी ने यह नहीं बताया मनीष पहले से शादीशुदा है।
ऐसे खुला राज
राजकुमारी ने पुलिस को बताया मनीष ने शादी के बाद बंशीपुरा में किराए का मकान लिया। वहां उसे रखा लेकिन उसके साथ खुद बहुत कम रहा। पति आए दिन बाहर रहता है बात समझ मे ंनहीं आई। इसलिए अपने स्तर पर पड़ताल की। एमईएस में जाकर पता किया तो मनीष के आवास पर पहली शादी का कार्ड और बच्चे मिल गए। हद तो तब हो गई जब फरेब सामने आने पर भी मनीष ने गलती नहीं मानी। उसने ठोककर कहा यह तो उसका और परिवार का धंधा है। इसी तरह झूठ बोलकर शादियां करते हैं। दहेज ऐंठते हैं। कुछ दिन बाद उसे छोडकर चौथी शादी करने वाला है।

फरेबी पर केस
एक के बाद एक तीन शादियां करने वाले का फर्जीवाडा सामने आया है। उसकी तीसरी पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसकी तीसरी पत्नी को पति का यूपी से दूसरी शादी का मैरिज सार्टिफिकेट भी मिला है। आरोपी सेना की एमईएस विंग में पदस्थ है। उस पर केस दर्ज किया है। उसे तलाशा जा रहा है।
शैलेन्द्र भार्गव मुरार टीआई