ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. मंदिर में उन्होंने कोटेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसी के साथ ऊर्जा मंत्री की पदयात्रा भी प्रारंभ हो गई. इस दौरान वे करीब 80 किमी पैदल चलेंगे. 4 दिवसीय पदयात्रा माँ पीताम्बरा पीठ दतिया में समाप्त होगी. सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सड़क पर निकले।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी पदयात्रा का एक मात्र संकल्प है लोगों की सेवा करना। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की जान पर बन आई थी. तब उन्होंने कोटेश्वर महादेव व मां पीताम्बरा से आपदा से मुक्ति के लिए दुआ मांगी थी, जो पूरी हो गई है। भविष्य में भी इस तरह की आपदा न आए, इसलिए वे मां पीताम्बरा के दर पर जाने के लिए पदयात्रा पर निकले हैं।
पदयात्रा के दौरान वे गांव, कस्बे—टोलों में रहने वाले लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या का मौके पर ही निराकरण कराएंगे- पैदल चलते—चलते वे सड़क पर ही चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान वे गांव, कस्बे—टोलों में रहने वाले लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या का मौके पर ही निराकरण कराएंगे। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं जहां पर भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा के पहुंचने पर उनका स्वागत कर रहे हैं और पदयात्रा में शामिल होते जा रहे हैं।