scriptमहंगाई पर पंडित नेहरू को जिम्मेदार बताकर घिरे शिवराज के मंत्री, जानिये क्यों कांग्रेस ने कहा- ‘छोटा मूंह बड़ी बात’ | minister vishvas sarang trapped by blaming Pandit Nehru on inflation | Patrika News

महंगाई पर पंडित नेहरू को जिम्मेदार बताकर घिरे शिवराज के मंत्री, जानिये क्यों कांग्रेस ने कहा- ‘छोटा मूंह बड़ी बात’

locationग्वालियरPublished: Aug 01, 2021 06:27:12 pm

Submitted by:

Faiz

मंत्री विश्वास सारंग द्वारा देश में बढ़ती महंगाई का जिम्मेदार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ठहराने के बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

News

महंगाई पर पंडित नेहरू को जिम्मेदार बताकर घिरे शिवराज के मंत्री, जानिये क्यों कांग्रेस ने कहा- ‘छोटा मूंह बड़ी बात’

ग्वालियर/ इन दिनों मध्य प्रदेश में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर जमकर सियासत की जा रही है। शिवराज सरकार में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा देश में बढ़ती महंगाई का जिम्मेदार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ठहराने के बाद प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा की जा रही अलग अलग टिप्पणी के बीच पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता डॉ. गोविंद सिंह ने मंत्री सारंग के बयान पलटवार करते हुए कहा कि, सारंग का ये बयान छोटे मूंह बड़ी बात के समान है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना काल में लाभ कमाने मध्य प्रदेश में संचालित हो गए थे कई नर्सिंग होम, सरकार ने 60 पर जड़ा ताला, 392 को भेजा नोटिस


देश के पहले प्रधानमंत्री के लिये इतनी हल्की बात करना निंदनीय- गोविंद सिंह

News

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, विश्वास सारंग की मानसिकता पर मुझे दुख होता है। पंडित नेहरू पर सारंग का बयान छोटे मुंह बड़ी बात है। गोविंद सिंह ने आगे ये भी कहा कि, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई थी। उन्होंने जितना संघर्ष और देश सेवा की है, उतनी तो सारंग की उम्र भी नहीं है। देश के पहले प्रधानमंत्री के लिए इतनी हल्की बात करना निंदनीय है।

आपको बता दें कि, कबिनेट मिनिस्टर विश्वास सारंग ने महंगाई के लिए पंडित नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। सारंग द्वारा दिये गए बयान में उन्होंने कहा था कि, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था, उससे देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई थी।’ सारंग के मुताबिक, नेहरू ने देश में गलत तरीके से औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया, इन्ही सब वजहों से महंगाई बढ़ी। ये बात तो सभी जानते हैं कि, इन दिनों देश में महंगाई किस चरम पर जा पहुंची है, जिसपर बात करते हुए मंत्री सारंग द्वारा ये बयान दिया गया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8336a4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो